Headlines

‘PM आवास को राजमहल मत समझो’, दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक


दिल्ली में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) की शाम प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया जिसके बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हमला किया है.

पप्पू यादव ने कहा, “राहुल गांधी जी, खरगे साहब, प्रियंका दीदी समेत सभी सांसदों की बर्बरता पूर्वक गिरफ्तारी… बीजेपी की बुनियाद हिला डालेगी, तानाशाह की विदाई तय है. PM आवास को राजमहल मत समझो, जनता की सेवा के लिए वह मिला है, जुल्म करोगे तो PM आवास मोदी जी को खाली करना पड़ेगा! जनता का है किसी की बपौती नही!”

पूरे देश में हम सड़क पर होंगे: पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर ही एक दूसरे पोस्ट में आंदोलन की चेतावनी दी है. इस पोस्ट के साथ ही राहुल गांधी की दो तस्वीरों को पप्पू यादव ने शेयर किया है. वे लिखते हैं, “राहुल जी आपके खून का एक-एक कतरा इंकलाब लाएगा, भ्रष्ट सरकार को भगाएगा! तानाशाह सरकार ने राहुल गांधी जी पर बर्बरतापूर्वक हमला किया, उनके नाक से खून बह रहा है. उन्हें हिरासत में लिया है. पूरे देश में इसके खिलाफ हम सड़क पर होंगे!”

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- ‘मैं सरकार…’

प्रधानमंत्री पर हमलावर सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है, “मोदी जी जवाब दो… हर लाठी का हिसाब दो, आप मालिक नहीं, देश के नौकर हो, छात्रों से माफी मांगो, इस्तीफा दो…”

दूसरी ओर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, “लाठी-गोली की सरकार, युवा विरोधी ये सरकार, छात्र विरोधी ये सरकार, नहीं चलेगी अबकी बार.”

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, ‘जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *