Headlines

Jackfruit Farming Profit: सर्दी में मोटा मुनाफा कराती है गर्मी की यह फसल, जानें कमाई की टेक्निक


Jackfruit Farming Profit: खेती के साथ-साथ पेड़ लगाकर कमाई करना आज के समय में किसानों के लिए एक समझदारी भरा कदम बनता जा रहा है. मौसम की अनिश्चितता, बढ़ती लागत और फसल के सही दाम न मिलने की समस्या के कारण केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहना अब पहले जैसा सुरक्षित नहीं रहा. ऐसे में किसान कटहल की खेती करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि किसान एक बार पौधे लगाकर 60 से 70 वर्षों तक नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं. कहा जाए तो एक पीढ़ी की मेहनत से लगाया गया बाग आने वाली दो पीढ़ियों के लिए आय का साधन बन सकता है.

सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं कटहल के दाम?

गर्मियों के दिनों में जब कटहल की भरमार होती है, तब मंडियों में इसका भाव बेहद कम, हो जाता है. लेकिन सर्दियों के आते ही इसकी सप्लाई बहुत कम हो जाती है,जिस कारण इसके दाम अचानक से बढ़ जाते है. दूसरी तरफ, सर्दियों का मौसम भारत में शादियों और त्योहारों का सीजन होता है. शादियों में कच्चे कटहल की सब्जी और कोफ्ते की भारी डिमांड रहती है. इसलिए बाजार में मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से इस ऑफ-सीजन में कटहल बेचने वाले किसान मालामाल हो जाते हैं. 

कमाई बढ़ाने के उपाय 

अगर आप भी पारंपरिक फसलों को छोड़कर कुछ नया और ज्यादा मुनाफा देने वाला काम करना चाहते हैं, तो कटहल की खेती एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आजकल बाजार में कटहल की ऐसी उन्नत किस्में आ चुकी हैं जो साल में दो से तीन बार फल देती हैं. इन्हें ‘बारहमासी’ या ‘ऑल-सीजन’ कटहल कहा जाता है. इनके पौधे लगाने से आपको सर्दियों के लिए भी फल मिल जाते हैं. अगर आप बीज से कटहल का पेड़ उगाएंगे, तो उसमें फल आने में 7 से 8 साल का लंबा समय लग जाएगा. इसकी जगह आप नर्सरी पौधे लगाएं, क्योंकि ये पौधे मात्र 3 से 4 साल में ही फल देना शुरू कर देते हैं. अगर आप कटहल के पौधे एक-दूसरे से काफी दूरी पर लगाते हैं, तो शुरुआती 3-4 सालों में जब तक पेड़ बड़े नहीं होते, तब आप उनके बीच की खाली जमीन पर हल्दी, अदरक या सर्दियों की कोई भी सब्जी उगाकर हर महीने कमाई कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका

कुछ जरूरी बातें

कटहल की खेती के लिए ऐसी जमीन सबसे अच्छी होती है जहां पानी जमा न होता हो, क्योंकि जलभराव से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं. कटहल का पौधा एक बार लगाने के बाद 40 से 50 साल तक फल देता रहता है. बस शुरुआती दिनों में छोटे पौधों को सर्दियों की तेज ठंड और पाले से बचाना जरूरी होता है. आपको बस शुरुआती दिनों में छोटे पौधों का सर्दियों की तेज ठंड और पाले से बचाव करना होता है.

यह भी पढ़ें: Jaggery from 1 quintal sugarcane: 1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *