दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी संख्या में इकट्ठा हुए आंदोलनकारी छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व ने बड़ी सलाह दी है. हजारों छात्रों और भारी प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अबसे हम नारेबाजी के लिए केवल चार नारों का ही इस्तेमाल करेंगे. इन नारों में ‘भारत माता की जय’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘जय भीम’ और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ शामिल होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदर्शन का विरोध करने वाले फिर मौका ढूंढ रहे हैं कि कब हम गलती करें और उन्हें हमारे खिलाफ नरेटिव बनाने का मौका मिल जाए. हमें इनके नरेटिव में नहीं फंसना है.
इतना ही नहीं, आशुतोष रांका ने छात्रों से यह भी कहा है कि हम यहां किसी भी तरीके के उल्टे-सीधे नारे बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर कोई चौथा या पांचवां नारा लगाता है तो यह हम सबकी जिम्मेदारी होगी कि उन्हें चुप कराएं. सीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, “हमें जंतर मंतर के परिसर में ही रहना है, इससे बाहर न निकलें. हमें बाकी लोगों को परेशान नहीं करना है. सरकार हमारे यहां बैठने से ही परेशान हो गई है.”
यह भी पढ़ें: ‘हम UAPA और NSA के लिए तैयार’, CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
VIDEO | Delhi: “’Bharat Mata ki Jai’, ‘Inquilab Zindabad’, ‘Jai Bheem’ and ‘Dharmendra Pradhan Istifa do’, stick to these four slogans only; They are looking to make narrative, we will not tolerate any negative slogans”, says CJP spokesperson Ashutosh Ranka at Jantar Mantar.… pic.twitter.com/iXiwF6odJD
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
‘इस प्रोटेस्ट का एक ही मकसद, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’
सीजेपी नेता ने प्रदर्शनकारियों से कहा, “आप सब समझदार लोग हैं. आपका कॉज़ कितना भी अच्छा हो, विरोधी आपके खिलाफ उल्टे-सीधे नरेटिव बनाने की कोशिश करेंगे. इसलिए हम कोई और नारा नहीं लगाएंगे.” उन्होंने कहा कि इस प्रोटेस्ट का एक ही मकसद है, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और हम उसपर टिके रहेंगे.
दिल्ली में प्रदर्शन स्थल के पास बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी और युवा कांग्रेस के अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट साइट और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, रफी मार्ग, संसद मार्ग और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास मल्टी लेयर सिक्योरिटी की गई है. क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और रिजर्व बलों को तैयार रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: CJI ने कहा ‘हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं’, अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
