Headlines

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे टाइम से कैंसर से जूझ रही हैं. वहीं अब हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी मां की भी तबियत बिगड़ गई है. जिससे वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अब एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी सास की सेहत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पेट में गंभीर इन्फेक्शन का पता चलने के बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. 

शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर कर अपनी सास का हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिने से मम्मी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. क्योंकि उनको पेट में इंफेक्शन हो गया है. उनको दो तीन दिन से दर्द हो रहा था. उनको उल्टी होने लगी थी. फिर हमने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया.’

एक्टर ने बताया कि कुछ ज्यादा सीरियस सिचुएशन नहीं है. वो जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगी. शोएब ने ये भी बताया कि उनके पापा का ईलाज जिस डॉक्टर ने किया था, वही अब दीपिका की मां की भी देखरेख कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः एयरपोर्ट पर दिखा ‘राम’ और ‘रावण’ का स्वैग, रणबीर कपूर-यश के डैशिंग अंदाज ने खींचा ध्यान

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां
इसके बाद व्लॉग में आगे देखा गया कि शोएब दीपिका और अपने बेटे रुहान के साथ हॉस्पिटल जा रहे हैं. शोएब ने कहा, अब हम मम्मी को हॉस्पिटल से लेने जा रहे हैं. फाइलनी वो आज डिस्चार्ज हो रही है. इससे पहले दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि उनकी मां को पेट में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा.  बता दें, इससे पहले शोएब के पापा भी एक महीने तक हॉस्पिटल में एडमिट थे. उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था.

लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ 
दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर है. इस बीमारी के ईलाज के लिए उनकी सर्जरी हुई है और उनकी इम्यूनोथेरेपी भी चल रही है. एक्ट्रेस काफी टाइम से छोटे पर्दे से  दूर हैं. दीपिका अक्सर व्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट फैंस को देती रहती हैं.

ये भी पढ़ेंः  ‘मुझे शूर्पणखा बना देता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल बोलीं- मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *