Headlines

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल


टाइगर जिसका नाम सुनते ही बड़े बड़े शिकारियों को पसीना छूट जाता है, शायद जंगल का सबसे ताकतवर जानवर है जो हाथी को भी एक पंजे में मौत की नींद सुला सकता है. आपने अक्सर टीवी पर या फिर सामने से टाइगर को क्यूट हरकतें करते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी टाइगर का रौद्र रूप देखा है? हाल ही में सामने आए एक वीडियो में दो अलग अलग वैन में दो टाइगर्स की रीलिंजिंग की गई और उस वक्त उन टाइगर्स का जो रूप देखने को मिला उसने हर किसी की सांसे रोक दीं. इतना खतरनाक रूप आपने कभी टाइगर का नहीं देखा होगा ये.

जंगल में रिलीज के दौरान आक्रामक हुए टाइगर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जंगल में दो टाइगर्स की रिलीजिंग की जा रही है. गाड़ियां भी अलग-अलग है और टाइगर्स भी अलग-अलग. लेकिन दोनों का गुस्सा मानों सातवें आसमान पर है. वीडियो देखकर लग रहा है कि टाइगर्स को दूर से सफर करके लाया गया है जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा और आक्रामक हो गया है. जैसे ही उनकी रिलीजिंग के लिए पिंजरे का मुंह खोला जाता है, टाइगर का वो रूप देखने को मिलता है जिसे आज से पहले शायद ही किसी ने देखा होगा.

गुस्से से तिलमिलाए, लोहे के दरवाजे पर किया हमला

पिंजरे का मुंह खुलते ही टाइगर का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है. पिंजरे का मुंह खुला देख वो बाहर निकलने के बजाए गुस्से से दहाड़ने लगते हैं और पंजा मारने लगते हैं. एक टाइगर तो पिंजरे के गेट को ही पंजा मारकर नुकसान पहुंचा देता है तो दूसरा उस लोहे के मजबूत पर अपने नुकीले दांतों से हमला कर देता है. उनकी दहाड़ पूरे जंगल में जब गूंज उठती है तो वो अपनी आमद का शंखनाद करके पिंजरे से छलांग मारते हैं और जंगल में गायब हो जाते हैं. वीडियो देखकर यूजर्स की सांसें फूल गई हैं.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, इनके सामने तो हमारे दुश्मनों को ले आओ

वीडियो को Bohai Tour नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये टाइगर तो शरीर के साथ साथ आत्मा को भी खा जाएंगे. एक और यूजर ने लिखा…सोचें कि आप इनके सामने खड़े हैं तो आपका क्या हाल होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मुझे अपने दुश्मनों को इन टाइगर्स से मिलवाना है.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *