Headlines

‘सैराब’ में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज


स्टार प्लस का सीरियल सैराब इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि ‘ईशान’ का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित चंदेल को रिप्लेस किया जा रहा हैं. अब उनकी जगह टीवी के पॉपुलर एक्टर कृष्णा कौल ‘ईशान’ का किरदार निभायेंगे और मदिराक्षी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. 

स्क्रीन पर दिखेगा नया रोमांस 

सीरियल में ईशान और नयनिका की जोड़ी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं और रोहित चंदेल संग मदिराक्षी की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया. लेकिन विवादों की वजह से रोहित की जगह अब कृष्णा इस किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले है. मदिराक्षी और कृष्णा की जोड़ी सभी को रोमांस और प्यार का नया एहसास कराएगी, जो फैंस के लिए नया और खास होने वाला हैं.

कृष्णा ने जताई खुशी 

अपने किरदार को लेकर कृष्णा ने भी खुशी जताई और कहा, ‘सैराब परिवार का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं. दर्शकों ने शो को जितना प्यार दिया है, वो शानदार है. ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जो दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई है. मेरे लिए बहुत रोमांचक और जिम्मेदारी वाला काम है. मदिराक्षी बहुत अच्छी एक्ट्रेस है और मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड है. मुझे भरोसा है कि हम साथ में यादगार मेमोरी बनायेंगे और सभी का दिल जीत पाएंगे.’ 

ये भी पढ़ें: जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये

शो के बारे में

बता दें कि 2 जून को इस सीरियल की शुरुआत हुई, जिसकी कहानी दर्शकों का दिल जीत रही हैं. शो में मदिराक्षी ‘डॉ. नयनिका रॉय’ का किरदार निभा रही है, जो एक विधवा महिला है और अपनी बच्ची के साथ कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं. वहीं ईशान एक रॉकस्टार है. अब कृष्णा और मदिराक्षी के बीच की केमिस्ट्री आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी. 

कृष्णा कौल का करियर 

कृष्णा ने 2018 में एड्स (विज्ञापनों) से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर फरवरी 2019 में ऑल्ट बालाजी के वेब सीरीज ‘पंच बीट’ में उन्होंने काम किया. इसके बाद ‘एमटीवी रोडीज: रियल हीरोज’ में भी वो नजर आए. हालांकि 2019 में ‘कुमकुम भाग्य’ में उनके अभिनय ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई और वो हर घर में मशहूर हो गए. 

ये भी पढ़ें: ‘लोका’ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की 300 करोड़ी ‘प्रलय’ में एंट्री, रणवीर सिंह संग मचाएगी धूम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *