Headlines

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया


जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फेरबदल सरकार की तरफ से किया गया है. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई मंजूरी दी है. विनीत जोशी शिक्षा मंत्रालय से हटाए गए हैं. विनीत जोशी उच्च शिक्षा विभाग में सचिव थे. राजस्थान कैडर के नरेश पाल गंगवार उच्च शिक्षा विभाग के नए सेक्रेटरी होंगे.

केरल कैडर के टीके अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया. यह शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कहा जा सकता है.

नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के आईएएस हैं. वहीं, विनीत जोशी जो 1992 के आईएएस हैं, उन्हें हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव पद से हटाकर  पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है. 1995 के IAS टी. के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Department of School Education & Literacy) का नया सचिव बनाया गया हैं. शिक्षा मंत्रालय के दोनों डिपार्टमेंट में नए सचिव आए हैं. 

जानें नरेश पाल से जुड़ी जानकारी
नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने साल 1993 में यूपीएसी की परीक्षा पास की थी. राज्य सरकार में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनका जन्म 21 अक्टूबर 1970 में हुआ था. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद कम्युनिकेशन एंड रडार में एमटेक किया. साथ ही इकॉनोमिक्स में एमए किया है. 

सरकार ने प्रदर्शनकारियों से की बैठकर बातचीत करने की अपील

वहीं, इधर प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों के लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी इस मामले को लेकर खुद संवदेनशील हैं. उन्होंने सुबह अपने कथन में कहा कि सर्वाधिक प्राथमिकता वह युवाओं के हितों को देते हैं. इसी से प्रेरित होकर उन्होंने ये निर्णय लिया कि जितने पर पेपरलीक के दोषी पाए जाएंगे उन्हें फास्ट ट्रैक के माध्यम से सजा दी जाएगी ताकि जल्दी निर्णय हो. 

उन्होंने अपील करते हुए कहा, ‘मैं एक बार फिर बड़ी विनम्रता से आपसे अपील करता हूं कि आइए बैठिए चर्चा कीजिए और इस मुद्दे पर इमानदारी से एक रास्ता खोजें.’

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *