Headlines

Viral Video Car: डिलीवरी लेते ही कांड… शोरूम से कार निकालते ही कर दिया एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे


Viral Video Car: इन दिनों लोगों को कार चलाने का शौक तो बहुत है, लेकिन कुछ लोग कार ऐसे चलाते हैं कि Fast and Furoius भी उनके सामने फेल हो जाती है. नई कार की डिलीवरी, तालियां, कैमरे और खुशी का माहौल… लेकिन अगले ही कुछ सेकंड में ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार और तंज भरे कमेंट कर रहे हैं कि आखिर नई कार के साथ ऐसा कैसे हो गया. जहां हंसी, खुशी, तालियां एक नई गाड़ी खरीदने के साथ आई और फिर परेशानी आ गई. वीडियो में दिखता है कि एक महिला गाहक नई कार का उद्घाटन पहली ड्राइविंग से करती है, मगर पलकों में गाड़ी तेज रफ्तार से पोल जा टकराती है.  यह वीडियो 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जिसे  HasnaZarooriHai के अकाउंट (यूजरनेम @HasnaZaruriHai) द्वारा पोस्ट किया गया.

 शोरूम से निकलते ही पिलर से टकराई कार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नई कार की डिलीवरी लेने के बाद पहली बार उसे चलाती नजर आती हैं. जैसे ही कार आगे बढ़ती है, वह सीधे शोरूम के बाहर मौजूद पिलर से टकरा जाती है. टक्कर के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं, जबकि कुछ लोग पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Cat Viral Video: दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ… वीडियो देखकर आएगी हंसी

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो के स्थान और घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. सोशल मीडिया पर इसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया है. एक यूजर ने लिखा, “लोग तो नारियल तोड़ते हैं मैडम ने तो छत ही तोड़ दी 😁😁.” दूसरे ने कहा, “Didi ne Nisaan ki car ka naamo nisaan mita di 😀.” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “Apna hi nahi, showroom ka bhi insurance vasool liya 😀.” आखिरकार एक यूजर यह कह दिया “Iska license test lene walo ko rakhi sawant ke sath raka jaye”. वहीं कई लोगों ने ड्राइविंग सीखने के बाद ही नई कार सड़क पर उतारने की सलाह भी दी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *