बिहार में पटना समेत अलग-अलग जिलों में हो रहे उग्र प्रदर्शन के बीच 25 जुलाई को छात्रों ने बिहार बंद का आह्वान किया है. लेफ्ट संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (RYI) ने 25 जुलाई को बिहार बंद की घोषणा कर दी है. यह फैसला पेपर लेक, पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर लिया गया है.
बताया जा रहा है कि छात्रों की 9 सूत्री मांगें हैं जिसमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को रद्द करना, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 वापस लेना, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता समाप्त करना, प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक को वापस लेने समेत अन्य मांगें शामिल हैं.
पटना में बवाल के आसार
इसी के साथ आज (शुक्रवार, 24 जुलाई) को पटना में फिर बवाल के आसार बन रहे हैं. आज अलग-अलग छात्र संगठनों के स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरेंगे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन करेंगे. सोशल मीडिया पर विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन को लेकर पोस्टर वायरल हो रहे हैं. इससे पहले 22 जुलाई को AISA के विरोध मार्च के दौरान ही पटना में जमकर बवाल हुआ था.
