Headlines

‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान


भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल पाने वाले वैभव ने हरारे में जोरदार वापसी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. उनकी इस शानदार पारी ने भारत को आसान जीत दिलाने के साथ-साथ उन्हें रिकॉर्ड बुक में भी जगह दिला दी.

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी का रिकॉर्ड

महज 15 साल 118 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इस उपलब्धि के साथ वैभव ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया.

शशि थरूर ने की खुलकर तारीफ

वैभव की शानदार बल्लेबाजी से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी प्रभावित नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर युवा बल्लेबाज की जमकर सराहना की. थरूर ने लिखा, ‘वैभव! भारत के लिए पहला अर्धशतक, वो भी सिर्फ 18 गेंदों में. What a phenomenon! आज के लिए इतना काफी है, लेकिन मुझे उनसे आगे भी कई बड़ी पारियों की उम्मीद है.’

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और क्रिकेट प्रशंसक भी वैभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

धमाकेदार बल्लेबाजी से दिलाई जीत

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव ने तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने 263.16 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 50 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 शानदार छक्के निकले. उनकी तेजतर्रार पारी की बदौलत भारत ने महज 13.2 ओवर में सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

आलोचकों को बल्ले से दिया जवाब

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. शुरुआती तीन पारियों में उन्होंने 14, 13 और 15 रन बनाए थे, जिसके बाद उनके चयन पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ इस यादगार पारी ने सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया और यह साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर सफल होने की पूरी क्षमता है.

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *