Aakash Chopra On CJP Student Protest: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी छात्रों के पेपर लीक आंदोलन में कूद गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के पक्ष में अपनी आवाज उठाई. इससे पहले भी कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन पर अपनी राय रख चुके हैं. कॉमेंटेटर आकाश ने छात्रों को सपोर्ट करने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं.
टीम इंडिया के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और इरफान पठान सहित कई खिलाड़ी अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं.
क्या बोले आकाश चोपड़ा?
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारे युवा छात्रों की चिंताओं और भावनाओं को सहानुभूति और सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए.”
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 24, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “मुझे पूरा भरोसा है कि अधिकारी हर मुद्दे की निष्पक्षता, पारदर्शिता और हमारे युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए जांच करेंगे. सही प्रोसेस पर भरोसा करना जरूरी है और उतना ही जरूरी है शांति, धैर्य और गरिमा के साथ अपनी बात रखना.”
‘छात्र देश का भविष्य’
अपनी बात को समाप्त करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे छात्र हमारे देश का भविष्य हैं. आइए हम उनका समर्थन करें, उनके साथ खड़े हों और यह सुनिश्चित करें कि डर पर हमेशा उम्मीद की जीत हो.”
अंशन तोड़ चुके सोनम वांगचुक
जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में आंदोलन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी ने की थी. सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन का हिस्सा बने. वह भूख हड़ताल पर बैठे. उन्होंने 26वें दिन भूख हड़ताल खत्म की. आंदोलन का असली मकसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है. सोनम वांगचुक का अंशन खत्म हो गया है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. फिलहाल सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत चल रही है. अब तक कोई पुख्ता नतीजा नहीं निकल सका है. इस बारे में भी साफ नहीं हो सका है कि प्रदर्शन तक जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
