Viral Video: इन देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. कई जगहों से लैंड स्लाइड के भी खौफनाक वीडियो सामने आए हैं. इनमें से ही एक वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भूस्खलन के कारण कुछ लोग बीच में ही फंस जाते हैं, जिसके बाद शुरू होता है रेस्क्यू ऑपरेशन. रेस्क्यू कर रही टीम बड़ी ही बहादुरी के साथ उन सभी लोगों और उस 7 महीने के बच्चे को वहां से सही सलामत निकाल लेती है. यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा का बताया जा रहा है. इसे सोशल मीडिया एप एक्स पर Nikhil saini नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया, इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है.
वीडियो में दिखी शख्स की बहादुरी
वायरल वीडियो के शुरुआत में ही देखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीम का एक शख्स बड़ी ही बहादुरी के साथ एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर दौड़ता हुआ आता है और मासूम को रेस्क्यू वैन में सही सलामत पहुंचा देता है. इतने में ही ऊपर से गिरते पत्थरों के बीच दो और लोगों को दौड़ते हुए दिखाई देते हैं. इतने में ही पहाड़ के ऊपर से एक बड़ा सा पत्थर तेज गति से गिरता है.
He deserves all the fame and applause ❤️
An ambulance staff member in Chamba carried a 7-month-old baby through a dangerous stretch of falling stones, putting his own life at risk so the little one could make it to safety. pic.twitter.com/8VIRZhZAMt— Nikhil saini (@iNikhilsaini) July 23, 2026
यह भी पढ़ेंः Viral Video: 50-50 ग्राम जेब में डाल देंगे… प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिस ने दी धमकी, वीडियो वायरल
लोगों ने दी तरह-तरह की प्रतीक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतीक्रियां देने लगे. वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जिस पर अभी तक 2.5 हजार से ज्यादा लाइक्स और कई सारे कमेंट आ चुके हैं. इस वीडियो को देख एक यूजर लिखता है कि NHAI हाईवे पेट्रोल गुजारिश है कि इस व्यक्ति के काम को पहचाना जाए और उनकी सेवा के लिए इसे सम्मानित किया जाए. ऐसे में दूसरा यूजर लिखता है कि NHAI पूरी कोशिश करती है कि ऐसे आपातकाल में जब रोड बंद हो जाए तब आम लोगों को कोई परेशानी न हो. साथ ही Nikhil saini इस वीडियो के साथ एक कैप्शन में लिखते हैं कि वह इस तारीफ और सम्मान के पूरे हकदार हैं. चंबा में एम्बुलेंस के एक कर्मचारी ने अपनी जान जोखिम में डालकर, गिरते पत्थरों के बीच एक खतरनाक रास्ते से 7 महीने के बच्चे को सुरक्षित निकाला ताकि उस छोटे बच्चे की जान बच सके.
यह भी पढ़ेंः मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
