Headlines

‘अब देश में हर गलती की…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान


दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले छात्रों का अनशन चल रहा था. जिसमें 20 जुलाई को हिंसा भी हुई. आज केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद आम आदम पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह युवाओं और छात्रों को बधाई दी है.

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “युवा शक्ति जिंदाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद. जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं. देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया. पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोज़गार तक जाएगी. इसके बाद अब देश में हर गलती की जवाबदेही तय होगी. आंदोलन के विजय की बधाई. जय हिंद.”

यह भी पढ़ें: ‘युवा देश का भविष्य…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह

एक महीने से चल रहा था आंदोलन 

यहां बता दें कि एक महीने से अधिक समय से कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों का आंदोलन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा है. लेकिन 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान आंदोलन हिंसक हो गया. पुलिस ने  छात्रों-युवाओं-युवतियों पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें कई युवा गंभीर रूप से घायल हैं. जिसके बाद छात्र और भड़क गए. आंदोलन में दूर-दराज से छात्र और युवा पहुंचने लगे. विपक्षी पार्टियां भी आंदोलन में कूद पड़ीं. जिसके बाद केंद्र सरकार पर दबाब बन चुका था.

शनिवार दोपहर में दिया इस्तीफा 

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने संसद में भी आवाज उठाई, जिस कारण मानसून सत्र में एक भी दिन संसद नहीं चल सकी. राज्य सभा और लोकसभा दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई. अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से सदन सुचारू रूप से चल सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..’, प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *