Headlines

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, ‘जनता गिड़गिड़ाती रहती थी, सरकार सुनती नहीं थी, अब…’


दिल्ली के जंतर-मंतर पर 34 दिन से जारी धरना प्रदर्शन रंग लाया है. NEET पेपर लीक की जवाबदेही मांगते हुए कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. आज (शनिवार, 25 जुलाई) को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. छात्रों की इतने दिन की मेहनत सफल हुई है. अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताते हुए जेन-ज़ी और प्रदर्शनकारी छात्रों को बधाई दी है    

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर कहा, “आप सबको बहुत-बहुत-बहुत बधाई. युवाओं और जेन-ज़ी को बहुत बधाई. आप लोगों का संघर्ष रंग लाया. धर्मेंद्र प्रधान को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा. यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है. देश में लोगों का जनतंत्र से भरोसा ही उठ गया था. लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुनती ही नहीं हैं. जनता सरकारों के सामने चिल्लाती रहती थी, गिड़गिड़ाती रहती थी. सरकार के सामने हाथ जोड़ती रहती थी, पैर पकड़ती रहती थी लेकिन सरकारें सुनती नहीं थीं. इतना बड़ा संघर्ष हुआ और आखिरकार सरकार के अहंकार को झुकना पड़ा.”

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, छात्र बोले- ‘हमने कर दिखाया’

अरविंद केजरीवाल ने सरकार को चेतावनी देने के लहजे में आगे कहा, “यह बहुत बड़ी जीत है, जनतंत्र और लोकतंत्र की जीत है. सरकार को भी अब समझ लेना चाहिए कि आपको जनता की सुननी पड़ेगी. लोकतंत्र जनता का है, जनता के लिए है, जनता से है. मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार नीट के सिस्टम को ठीक करेगी और अगले साल से ऐसे पेपर लीक होना बंद हो जाएंगे.”

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *