नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई, 2026) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने नई मांग कर दी है. उनकी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान तो गए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारी है.
कन्हैया कुमार ने एक्स पर लिखा है, “अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है. धर्मेंद्र गए, अब नरेंद्र की बारी है.” अपने पोस्ट में कन्हैया कुमार ने आगे लिखा है, “यह जवाबदेही” की शुरुआत है… जारी रहेगा…”
अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।
धर्मेंद्र गए, अब नरेंद्र की बारी है।
It’s beginning of “Accountability”
to be continued…— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) July 25, 2026
यह भी पढ़ें- बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- ‘मैं स्टूडेंट्स और…’
‘अफवाह फैलाने…’
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले भी कन्हैया कुमार ने आज (शनिवार) एक पोस्ट किया था. पीएम मोदी पर तंज कसते हुए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मित्रों, न न friends… आपकी उम्र से डबल एक्सपीरियंस इस रंगा-बिल्ला को झूठ बोलने, अफवाह फैलाने, भड़काने और दंगा कराने का है. ये अब गुड कॉप-बेड कॉप खेल रहे. एक फ्रंट कैमरा से फ्रेंडली हो रहा और दूसरा बैक डोर से स्टूडेंट्स को पिटवा रहा, गिरफ्तार कर रहा, धमकियां दिलवा रहा.”
मित्रों, न न friends 😅
आपकी उम्र से डबल एक्सपीरियंस इस रंगा-बिल्ला को झूठ बोलने, अफ़वाह फैलाने, भड़काने और दंगा कराने का है।
ये अब गुड कॉप-बेड कॉप खेल रहे। एक फ्रंट कैमरा से फ्रेंडली हो रहा और दूसरा बैक डोर से स्टूडेंट्स को पिटवा रहा, गिरफ्तार कर रहा, धमकियां दिलवा रहा।#Resign— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) July 25, 2026
यह भी पढ़ें- पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
