Headlines

सिर्फ पैसों के लिए की फिल्म, ऐसे हुआ था ‘रामायण’ की ‘शूर्पणखा’ रकुल प्रीत सिंह का डेब्यू


बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनोंसुर्खियों में हैं. जल्द ही वो रणबीर कपूर की आने वाली मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में ‘शूर्पणखा’ के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही ‘रावण’ का किरदार निभाने वाले एक्टर यश ने उनकी जमकर तारीफ की. हालांकि क्या आप जानते हैं कि रकुल ने 5 लाख रुपये के लिए फिल्मों में कदम रखा था. आइए रकुल के करियर के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

मॉडल हैं रकुल प्रीत सिंह 

रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से जीसस एंड मैरी कॉलेज में मैथ्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया. उनके पिता राजेंद्र सिंह आर्मी में थे, इसीलिए शुरू से उन्हें डिसिप्लिन वाला माहौल मिला. पढ़ाई के साथ उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और साल 2011 में ‘मिस फेमिना इंडिया’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी जगह हासिल की थीं. 

ये भी पढ़ें: थलापति विजय पर रवि किशन ने साधा निशाना? साउथ में एक्टर्स की राजनीति पर दिया बड़ा बयान

कार के लिए साइन की फिल्म 

साल 2009 में रकुल ने कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से फिल्मों में कदम रखा. हालांकि वो एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. वो बस अपने पॉकेट मनी से कार खरीदना चाहती थी इसीलिए उन्होंने इस फिल्म को साइन किया, जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपए मिले थे. लेकिन 40 दिनों की शूटिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर बना लिया और फिल्मों में काम करना शुरू किया. 

रकुल की फिल्में

इसके बाद रकुल ने 2011 में तेलुगु फिल्म ‘किराटम’ में काम किया और 2014 की फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. साउथ में उन्होंने 2016 की ‘सराईनाडू’, ‘ध्रुवा’ और ‘नान्नाकु प्रेमाथो’, 2017 की ‘धीरन अधिगारम ओंदु’, ‘स्पाइडर’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया. वहीं बॉलीवुड में 2019 की ‘दे दे प्यार दे’, 2022 की ‘एक्टर जी’ और ‘रनवे 34’ जैसी फिल्में शामिल हैं. 

रामायण के बारे में

बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा. इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा हैं. फिल्म में रकुल के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, यश, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता और सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है, जो हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’, एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- ‘जेन जी पर गर्व है’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *