Headlines

हापुड़ में जयंत चौधरी की पार्टी को बड़ा झटका, 38 पदाधिकारियों ने एक साथ किया इस्तीफे का ऐलान


उत्तर प्रदेश के हापुड़ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भीतर आंतरिक कलह और असंतोष अब सतह पर आ गया है, जहां निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी के कैंप कार्यालय पर हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान 38 पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे का ऐलान कर दिया.

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के चुनाव से पहले इस तरह पदाधिकारियों का इस्तीफा रालोद के लिए बड़ा झटका है. इसके दूरगामी परिणाम पार्टी की चुनावी रणनीति को भी प्रभावित  कर सकते हैं. हालांकि एक दावा ये भी किया जा रहा है इन सभी पर कोई पद नहीं है.

यह भी पढ़ें: ‘इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..’, प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

क्या है पूरा मामला ? 

रालोद के युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने बताया कि बीते महीने 24 जून को आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में भारी अनुशासनहीनता हुई थी और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की गई थी. मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया, जिसके अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने दोनों पक्षों की बात सुनकर 8 जुलाई को एक नोटिस जारी कर दोषियों से 5 दिन में जवाब मांगा था. 

हालांकि, लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी अनुशासनहीनता करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे दशकों से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा पर चलने वाले कार्यकर्ता बेहद आहत और निराश हैं. कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने से बचाने और विरोध जताने के लिए ही इन 38 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देने और न्याय न मिलने तक पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग न लेने का कड़ा निर्णय लिया है.

जिलाध्यक्ष ने सभी को नकारा 

वहीं दूसरी ओर, रालोद जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस्तीफा देने वाले अधिकांश लोगों के पास पार्टी में कोई पद ही नहीं है और यह केवल पार्टी को बदनाम करने की कोशिश है, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकमान का जो भी फैसला होगा, वह सभी को स्वीकार होगा.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *