90s के दिनों में करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी सिनेमाघरों में हिट रही है. एक समय था जब करिश्मा कपूर का करियर पीक पर था और वो गोविंदा के अलावा अन्य स्टार्स के साथ एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही थीं. गोविंदा के साथ लगभग सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर थी और जोड़ी भी हिट. ऐसे में फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ की को-एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने गोविंदा संग जोड़ी टूटने के साथ ङी एक्ट्रेस को लेकर शॉकिंग दावा किया है और कहा कि करिश्मा में एटिट्यूड बहुत ज्यादा था. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
दरअसल, ‘हीरो नंबर 1’ में करिश्मा कपूर की भाभी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सिद्धार्थ कन्नन से बात की और इस दौरान उन्होंने अपने करियर और फिल्मों के साथ ही को-एक्टर्स संग काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया. इसी बीच उनसे करिश्मा के साथ काम को लेकर भी सवाल किया गया.
यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ के आगे ‘धमाल 4’ और ‘द ओडिसी’ का निकला दम, जानें कलेक्शन
करिश्मा में एटिट्यूड भी ज्यादा था- शगुफ्ता
इसी बीच उनसे पूछा गया कि करिश्मा ने गोविंदा के साथ काम करना क्यों बंद कर दिया? तो इसके जवाब में शगुफ्ता ने कहा, ‘इंटरेस्ट खत्म हो गया होगा. प्यार मोहब्बत खत्म हो गया होगा. हीरोइन्स के मूड का भी क्या भरोसा है. और बहुत ज्यादा एंबीसियस होना भी बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है. करिश्मा ओवर एंबीसियस थीं. वो मेहनती थीं लेकिन एटिट्यूड भी बहुत ज्यादा था.’
शगुफ्ता ने अपनी बात पर दी सफाई
शगुफ्ता ने अपनी बात पर सफाई देते हुए कहा, ‘ये बाद हर जगह साफ दिखती थी. सेट पर आपका रवैया और बर्ताव भी मायने रखता है. अगर कोई आपका को-एक्टर है तो तालमेल होना जरूरी है. चाहे आप साथ में कोई सीन कर रहे हों या फिर इंटरव्यू दे रहे हों. दोनों को बोलने का बराबर मौका मिलना चाहिए. इसका असर हमारी परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है.’
शगुफ्ता आगे कहती हैं,’अगर मैं सेट पर आपको क्यू देने के लिए मौजूद हूं तो आपको भी मेरे लिए एवेलेबल रहना चाहिए. या फिर ना भी हों तो चलेगा. मैं बिना क्यू के भी सीन कर सकती हूं. इसी तरहे से 40 सालों में इस इंडस्ट्री में टिकी हुई हूं.’
यह भी पढ़ें: ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ समेत ‘जन नायकन’ ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
गोविंदा और करिश्मा की फिल्में
गौरतलब है कि गोविंदा और करिश्मा कपूर ने साथ में कई हिट फिल्में दी. एक साल में इस जोड़ी ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. इसमें ‘कूली नंबर 1’, ‘शिकारी’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘राजा बाबू’, ‘हसीना मान जाएगी’ और अन्य फिल्मों के नाम शामिल हैं. आपको बता दें शगुफ्ता अली और करिश्मा कपूर ने साथ में डेविड धवन की फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में काम किया था.
करिश्मा कपूर का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में देखा गया था. इसके जरिए एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था. इसमें उनके साथ सूर्या शर्मा, जिसु सेनगुप्ता, सोनी राजदान और अजिंक्या देव जैसे कलाकार अहम रोल में थे. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा.
