केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. प्रह्लाद जोशी ने बताया कि वह कल कर्नाटक में थे और देर रात दिल्ली पहुंचे. इसके बाद आज सुबह उन्होंने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वह मंत्रालय से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाने और कामकाज को समझने में लगे हुए हैं.
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज पूरे दिन उनकी लगातार कई बैठकें हुईं. उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली. उनके अनुसार शिक्षा मंत्रालय बहुत बड़ा विभाग है और इसकी जिम्मेदारियां भी काफी व्यापक हैं, इसलिए इसे पूरी तरह समझने में समय लगेगा. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय उनके लिए एक नया विषय है. इसलिए वह जल्दबाजी में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. फिलहाल उनकी प्राथमिकता मंत्रालय के सभी विभागों, योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी लेना है.
#WATCH | Delhi: After taking additional charge of the Ministry of Education, Union Minister Pralhad Joshi says, “The Prime Minister has entrusted me with this responsibility with full confidence. I was in Karnataka yesterday. I reached here last night and came this morning to… pic.twitter.com/S7jZvVo324
— ANI (@ANI) July 26, 2026
ये भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे…’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं-प्रह्लाद जोशी
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि किन क्षेत्रों में क्या फैसले लिए गए हैं और आगे किन मुद्दों पर काम करने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सभी पहलुओं को विस्तार से समझने के बाद ही वह आगे की योजनाओं और फैसलों पर विस्तार से बात करेंगे. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय देश के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है, क्योंकि इसका सीधा संबंध करोड़ों छात्रों, शिक्षकों और देश के भविष्य से है, इसलिए वह पहले पूरे मंत्रालय की वर्किंग सिस्टम को अच्छी तरह समझना चाहते हैं, ताकि आगे प्रभावी तरीके से काम किया जा सके.
ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले – ‘आज की राजनीति…’
