Headlines

NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी, यहां से करें चेक


NEET UG 2026 Counselling: नीट यूजी 2026 में क्वालीफाई हुए लाखों उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं. मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने अभी तक काउंसलिंग को लेकर ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं किया है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जुलाई के अंतिम सप्ताह यानी इसी सप्ताह या अगस्त के शुरुआत में जारी कर किया जा सकता है. आपको बता दें कि MCC की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही देशभर के सरकारी, प्राइवेट डिम्ड मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस समेत दूसरे मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा. 

अगस्त में शुरू हो सकती है राउंड-1 काउंसलिंग 

MCC ने अभी आधिकारिक कैलेंडर जारी नहीं किया है, लेकिन MCC के संभावित कार्यक्रम के अनुसार राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है. इसके बाद मिड अगस्त में सीट आवंटन का रिजल्ट जारी होने की संभावना है. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें अगस्त के मध्य से अंतिम सप्ताह के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. इसके बाद राउंड-2 की काउंसलिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के मिड तक जबकि राउंड तीन यानी मॉप अप राउंड सितंबर के मध्य से अंतिम सप्ताह के बीच आयोजित हो सकता है. खाली बची सीटों के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड अक्टूबर 2026 में होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें-Delhi School News: दिल्ली के 774 स्कूल सेफ्टी जांच में फेल, प्राइवेट सबसे आगे

इन MBBS कॉलेजों में एडमिशन का मौका ज्यादा

इस बार मेडिकल सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. एनएमसी ने मौजूदा सत्र के लिए 9,911 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी है. इसके बाद देशभर में सीटों की कुल संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है. यह सीटें 823 मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध होंगी, जिनमें इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंर्पोटेंस शामिल नहीं है. वही इन सीटों में 63,296 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेज में है, जबकि 73,643 सीटें प्राइवेट और डीम्ड मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है. इस एडमिशन चक्र में 25 नए मेडिकल कॉलेज भी शामिल किए गए हैं. 

किस राज्य में इस बार सबसे ज्यादा सीटें? 

आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक देश में सबसे ज्यादा 15995 एमबीबीएस सीटों वाला राज्य है. वहीं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की सीटों के मामले में भी कर्नाटक सबसे आगे हैं, जहां 10,995 सीटें उपलब्ध है. इसके अलावा सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीटों के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, जहां 6000 सरकारी एमबीबीएस सीटें हैं. 

नीट यूजी 2026 में कितने छात्रों ने किया क्वालीफाई? 

इस वर्ष नीट यूजी 2026 के लिए 22,79,155 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. री-एग्जाम में करीब 19.99 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 11,21,170 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की है. इस बार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्रतिशत 56.08 प्रतिशत रहा. परीक्षा में टॉप स्कोर 715 रहा, जिसे पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किया है.

ये भी पढ़ें-महंगी शिक्षा पर बवाल, CTI ने PM मोदी को चिट्ठी लिख रखी ये मांग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *