Headlines

टी20 में विराट कोहली ने बनाया ‘महारिकॉर्ड’, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने


विराट कोहली ने हर बार की तरह IPL 2026 में भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगानी जारी रखी है. अब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतिहास रच दिया है. वो इतिहास में ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ एक हजार रनों का आंकड़ा छुआ है. उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 और इंडियन प्रीमियर लीग में मिलाकर मुंबई के खिलाफ एक हजार रन पूरे कर लिए हैं.

रविवार को वानखेड़े मैदान में खेले गए मुकाबले में 20 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल कार लिया. उन्होंने इस मामले में केएल राहुल और शिखर धवन को पीछे छोड़ा. इस सूची में एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर भी ज्यादा दूर नहीं हैं. विराट का रिकॉर्ड इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि उन्होंने एक ही टीम (RCB) के लिए खेलते हुए एक हजार रन पूरे किए हैं. केएल राहुल मुंबई के खिलाफ एक हजार रन पूरे करने से केवल 23 रन दूर हैं.

टी20 में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

  • 1000+ रन – विराट कोहली
  • 977 रन – केएल राहुल
  • 888 रन – अजिंक्य रहाणे
  • 850 रन – सुरेश रैना
  • 829 रन – एमएस धोनी

4 टीमों के खिलाफ 1000 रन

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में विराट कोहली चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उन्होंने एक हजार से अधिक रन बनाए हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार के मैच से पूर्व विराट ने IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 922 रन बना लिए थे. आईपीएल में मुंबई के खिलाफ एक हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें रविवार के मैच में 78 रनों की जरूरत थी. यह भी बताते चलें कि विराट आईपीएल के इतिहास में 8 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी हैं.

यह भी पढ़ें:

निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Dement – Coffee Shop Elementor Template Kit Demia – Plants Store WooCommerce WordPress Theme Dempul – Car Auto Spa & Detailing Services Elementor Template Kit Denaya – Business Agency Elementor Template Kit Dendrite – Creative WordPress Portfolio Theme Densmi – Dental Clinic & Dentist WordPress Theme Denso – Advanced Electronics Store Woocommerce WordPress Theme DentaCare – Dentist & Medical Elementor Template Kit Dental Care – Teeth Clinic WordPress Theme Dental – Dentist Clinic & Medical Elementor Template Kit