Headlines

‘7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत…’ वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा


भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे भी अपने पिता की तरह बड़े क्रिकेटर बनना चाहते हैं. उनका बेटा आर्यवीर सहवाग अंडर-19 खेल रहा है, जिनका कल मंगलवार को जन्मदिन था. सहवाग ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके बेटों को पैसों का महत्त्व तब समझ आया जब उनकी सैलरी में से तेल डलने लगा.

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि कैसे उनके बेटों को पैसों की कीमत समझ में आई. उन्होंने कहा, “मेरे बेटे अभी खेलने लगे हैं, एक अंडर-19 खेल रहा है दूसरा अंडर-16 में खेल रहा है. उनको 2-3 लाख रुपये मिलते हैं. तो कभी उन्होंने पेट्रोल डवलाया होगा, जो 7 हजार का था. फिर उन्हें पता चला कि 7 हजार का पेट्रोल डलेगा गाड़ी में. जब उनके पैसे कट रहे हैं, तब उन्हें एहसास हुआ. क्योंकि जब तक उनके बाप के कट रहे थे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा था.”

सहवाग ने आगे कहा, “बच्चे ऐसे होते हैं कि मैं बीएमडब्ल्यू में जाऊंगा, रेंज रोवर में जाऊंगा. मेरी महंगी घड़ियां पहन रहा है, क्योंकि अभी वो बच्चा है तो उसे शौक है. लेकिन वो एक लेवल पर आ जाएगा तब उसे पता चलेगा कि ये दिखावे वाली लाइफ है. तो दिखावे वाली लाइफ मत जियो, ऐसा कुछ करो जिसे देखकर लोग बोले कि हां इसने ये किया है.

बेटे के जन्मदिन पर किया इमोशनल पोस्ट

आर्यवीर सहवाग के जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग ने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “कल तक उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आज तुझे अपने सपनों की तरफ दौड़ते देख रहा हूं. एक पिता के तौर पर, मुझे खुशी होती है कि आप एक स्वतंत्र इंसान के रूप में आगे बढ़ रहे हैं, अपने सपनों का पीछा कर रहे हैं और अपनी खुद की पहचान बना रहे हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “आपमें हमेशा बड़े सपने देखने का साहस हो, कड़ी मेहनत करने का अनुशासन हो और सीखते रहने के लिए विनम्रता हो. अपनी पहचान खुद बनाना, अपने सपनों के लिए लड़ना और ज़िंदगी को हमेशा खुलकर जीना. यह पूरी दुनिया आपकी है, बेटा. मैं हमेशा आपका हौसला बढ़ाता रहूँगा.”

यह भी पढ़ें- कैसा है Hagley Oval पर टी20 रिकॉर्ड, क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर होगा IND-NZ पहला मैच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *