न्यूयार्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी नवरात्रि में भारतीय समुदाय के साथ गरबा खेलते नजर आए. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी तरह गरबा के उत्सव में रंगे हुए दिखाए दिए और लोगों के साथ गरबा के स्टेप्स को मिलाते दिखे.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर गले में दुप्पट्टा पहने हुए गरबा की धुन पर कदम ताल करते दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास लोग भी गरबा के जश्न में डूबे हैं. वीडियो सामने आने के बाद ममदानी का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
उनका एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों वीडियो में वह भारतीय समुदाय के साथ नवरात्रि में शामिल होते नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें – Explained: US-ईरान जंग के बाद 5वीं बार तेहरान क्यों गए आसिम मुनीर और क्या खाली हाथ लौटे?
एक्स पर पोस्ट कर दी शुभकामनाएं
ममदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हिंदू समुदाय के अलग-अलग त्योहारों को लेकर शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने लिखा, ‘इस सप्ताह हमारे हिंदू पड़ोसी नवरात्रि के त्योहार के दौरान देवी दुर्गा का उत्सव मना रहे हैं. गरबा नृत्य करेंगे, सिंदूर खेला से देवी दुर्गा की पूजा करेंगे, बड़ों का आशीर्वाद (टीका) लेंगे, घरों में गोलू सजाएंगे और बहुत कुछ करेंगे. चाहे आपका परिवार इसे दुर्गा पूजा, दशहरा या नवरात्रि कहे लेकिन यह त्योहार आपके लिए आत्ममंथन और नई शुरुआत का बने.’
This week, our Hindu neighbors celebrate the Goddess Durga during the festival of Navaratri. Our neighbors will dance Garba, venerate the Goddess Durga with Sindur Khela, receive Tika from elders, set up Golu in their homes, and so much more. Whether your family calls it Durga Puja, Dashain, Dussehra, or Navratri, may this festival mark a season of reflection and renewal.
— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) October 14, 2026
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी, के अलावा अन्य अलग-अलग हिस्सों में हिंदु समुदाय के लोगों ने दुर्गा पूजा, नवरात्रि और अन्य त्योहारों को मनाने के लिए कार्यक्रमों की योजना बनाई है.
यह भी पढ़ें – जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
