‘कॉफी विद करण 9’ चर्चा में बना है. ये करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ का लास्ट सीजन है. शो के पहले गेस्ट सलमान खान थे. दूसरे गेस्ट रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हैं. शो में विजय-रश्मिका ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की. विजय ने फिल्म ‘अर्जुन रेड्ड’ को मिली ट्रोलिंग को लेकर भी रिएक्ट किया. इसके अलावा विजय-रश्मिका ने मैरिज प्रपोजल के बारे में भी बताया.
विजय और रश्मिका ने मैरिज प्रपोजल को लेकर बात की. विजय ने बताया, ‘जब मैं रश्मिका के साथ आया तो मुझे ऐसा लगता था कि मुझे रश्मिका की जरुरत है. मुझे रश्मिका के साथ अच्छा लगता है. मैं चाहता था रश्मिका से शादी करना.’ फिर रश्मिका ने कहा कि हमारे घर पर शादी को लेकर बातें शुरू हो गई थीं. मैं भी तैयार थीं. मैंने विजय से कहा कि शादी करते हैं. तुम क्यों नहीं कर रहे हो.
रश्मिका को शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया समय?
फिर विजय ने कहा कि लगभग 100 बार कहा होगा. फिर एक दिन हम हॉलीडे से घर आ रहे थे. एयरपोर्ट पर रश्मिका ने मुझसे शादी के लिए कहा. फिर रश्मिका ने कहा कि मैंने पूरे एक साल तक शादी के लिए कहा था. इसके बाद करण पूछते हैं कि क्या सच में. फिर विजय बताते हैं कि आखिर उन्होंने शादी के लिए इतना समय क्यों लिया.
विजय ने कहा, ‘मुझे लगता है शादी बहुत जरूरी चीज है. मैं ऐसा इंसान हूं जो ये चाहे की शादी हर तरह की स्थिति में सर्वाइव करे. एक बार तो रश्मिका ने मुझसे कहा कि क्या आप मुझे टेस्ट कर रहे हो तो ये सुनकर मुझे बहुत गिल्टी फील हुआ. मैं खुद को और रिलेशनशिप को टेस्ट कर रहा था. मैं ऐसा नहीं हूं कि जल्दबाजी में शादी कर लूं. मेरा ऐसा था कि हम ये देखते हैं कि क्या हम जो फील कर रहे हैं वो लगातार फील कर रहे हैं, किसी भी सिचुएशन में चाहे वो खुशी हो या दुख या कोई उतार-चढ़ाव. मैं चाहता था कि हर सिचुएशन में हम एक जैसा फील करें और हमें लगे कि शादी जरुरी है. और जब ऐसा लगा तो शादी की.’
बता दें कि जब शो का प्रोमो रिलीज हुआ था तब विजय के इस बयान की वजह से वो काफी ट्रोल हुए थे. हालांकि, अब शो के पूरे एपिसोड में विजय ने पूरी बात रखी है.
