Headlines

कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें


भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इडिया में चुने गए हैं. जडेजा हालिया जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब वे टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. ऐसे में श्रीलंका सीरीज से पहले आइए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का रिकॉर्ड कितना शानदार रहा है.

बल्ले से भी छोड़ी है खास छाप

रवींद्र जडेजा ने अब तक भारत के लिए 89 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 38.27 की औसत से 4095 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं. जडेजा का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 175 रन है, जो उन्होंने मार्च 2022 में मोहाली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. उस पारी में उन्होंने 228 गेंदों का सामना करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी.

चौकों-छक्कों की भी लगाई झड़ी

जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 398 चौके और 82 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 55.42 का रहा है. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई मौकों पर भारत को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है.

गेंदबाजी में भी रहे मैच विनर

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 89 टेस्ट मैचों में 20,241 गेंदें फेंकी हैं और 8,741 रन देकर 348 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 25.11 और स्ट्राइक रेट 58.1 का है. बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में उन्होंने कई बार भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें- PAK vs WI: 30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर

श्रीलंका के खिलाफ फिर होंगी जडेजा पर नजरें

श्रीलंका की पिचें हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं. ऐसे में रवींद्र जडेजा से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. खास बात यह है कि उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर भी श्रीलंका के खिलाफ ही आया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से कितना असर छोड़ते हैं और क्या वह एक बार फिर भारतीय टीम की जीत के नायक बन पाते हैं.

यह भी पढ़ें- क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *