सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है. वीडियो में एक शख्स जंगल के बीच सड़क किनारे अपनी कार का टायर बदल रहा होता है. सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, लेकिन तभी झाड़ियों में हलचल होती है और कुछ ही सेकंड में ऐसा खौफनाक मंजर सामने आता है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं. वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और लगातार इसे शेयर कर रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है, इसलिए इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
टायर बदलते वक्त अचानक हुआ हमला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे खड़ी कार का टायर बदल रहा होता है. इसी दौरान झाड़ियों में से अचानक एक टाइगर निकलकर उसकी तरफ दौड़ पड़ता है. टाइगर को सामने देखकर शख्स घबरा जाता है और अपनी जान बचाने के लिए तुरंत कार का दरवाजा खोलकर अंदर घुसने की कोशिश करता है. लेकिन उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाता.
गर्दन दबोचकर झाड़ियों में ले गया टाइगर
वीडियो में आगे दिखाई देता है कि टाइगर कुछ ही पल में शख्स तक पहुंच जाता है और उसकी गर्दन दबोच लेता है. इसके बाद वह उसे घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले जाता है और देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो जाते हैं. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. इस वजह से यह साफ नहीं हो पाया है कि शख्स की जान बची या नहीं. साथ ही यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है, किसी पुराने हादसे का है या फिर कंप्यूटर ग्राफिक्स और एआई की मदद से बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों की कांप गई रूह
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने इतना डरावना वीडियो पहले कभी नहीं देखा. कुछ लोगों ने कहा कि जंगल या वन्यजीव क्षेत्र में गाड़ी खराब होने पर कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए. वहीं कई यूजर्स ने वीडियो की सच्चाई पर सवाल भी उठाए और कहा कि इसकी पुष्टि किए बिना इसे सच मानना सही नहीं होगा. वीडियो को wukxrat.nw नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
