Headlines

Box Office: 25वें दिन भी गरजी ‘धुरंधर 2’, ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर डाला डाका, जानिए रविवार को कितना की कमाई


आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को 25 दिन का वक्त हो चुका है. फिल्म का जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. 25वें दिन भी रणवीर सिंह की मूवी ने जबरदस्त दहाड़ लगाई है. वहीं, इसकी आंधी के बीच रिलीज हुई एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर डाका डाला है. ऐसे में चलिए बताते हैं पहले रविवार को अदिवी सेष की फिल्म को कितना फायदा मिल पाया है.

‘धुरंधर 2’ ने 25वें दिन भी जमाई धाक 

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 25वें दिन भी कमाल का प्रदर्शन किया है. फिल्म चौथे रविवार को करीब 15 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इसने 25वें दिन रात 10.30 बजे तक 14.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है, जो कि चौथे शनिवार के मुकाबले फिल्म ने कहीं ज्यादा बिजनेस किया है. रविवार को इसकी ऑक्यूपेंसी भी ज्यादा रही है.

‘डकैत’ ने भी डाला डाका

इसके साथ ही अगर अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसने भी पहले रविवार को ‘धुरधर 2’ की आंधी के बीच कमाल की बिजनेस किया है. फिल्म 6.59 करोड़ की कमाई कर चुकी है. रविवार को इसकी ऑक्युपेंसी बाकी दिनों के मुकाबले बेहद ही कम दिखी है. तीसरे दिन ‘डकैत’ की कमाई में गिरावट देखने के लिए मिली है. लेकिन, आदित्य धर की फिल्म की आंधी के बीच टिके रहना ही बड़ी बात है.

‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ की ऑक्यूपेंसी

– इसके साथ ही अगर दोनों फिल्मों ‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ की ऑक्यूपेंसी के बारे में भी बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह की ऑक्यूपेंसी रविवार को 25.1 प्रतिशत रही.

– वहीं, ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी में गिरावट देखने के लिए मिली है. इसकी 14 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
डकैत 06.59 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 14 प्रतिशत
धुरंधर 2 14.75 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 25.1 प्रतिशत

‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ की अन्य भाषाओं में कमाई

इसके साथ ही अगर ‘डकैत’ की अन्य भाषाओं की कमाई की बात करें तो अदिवी सेष की फिल्म ने हिंदी में 1.65 करोड़ और तेलुगु में 4.94 करोड़ का बिजनेस रविवार को किया. वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है. इसने रविवार को 14.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, कन्नड़ में 9 लाख, मलयालम में 1 लाख, तमिल में 15 लाख और तेलुगु में 25 लाख का बिजनेस किया. इसका इंडिया कलेक्शन 1,083.67 करोड़ तक पहुंच गया है.

बहरहाल, अगर ‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो अदिवी सेष की फिल्म में मॉर्डन लव स्टोरी देखने के लिए मिलती है, जिसमें कमाल का एक्शन है. इसके साथ ही आदित्य धर की फिल्म एक एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Konta – Construction and Real Estate Company WordPress Theme Kontakt – Ajax Contact Form Konte – Minimal & Modern WooCommerce WordPress Theme Konzept – Fullscreen Portfolio WordPress Theme Kooki – Kindergarten Elementor Template Kit Koppy – Coffee Shop & Cafe Elementor Template Kit Koral – Multi-Concept WordPress Theme Kossy – Minimalist eCommerce WordPress Theme Koto – Artist Portfolio WordPress Theme Kotona – Software and App Landing WordPress Theme