Headlines

Asha Bhosle Death: मिर्च के अचार से कढ़ाई गोश्त तक… इन 5 डिश की दीवानी थीं आशा भोसले, जानें घर में कैसे बना सकती हैं इन्हें?


किसी के भी मन को अपने सुरों की झंकार से गूंजने पर मजबूर करने वाली आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. क्या आप जानते हैं कि सुरों की यह रानी सिर्फ गाने में ही नहीं, बल्कि खाना बनाने में भी माहिर थीं. 92 साल की उम्र में भी आशा ताई खाने की इतनी शौकीन थीं कि उनके हाथ के बने व्यंजन देखकर सेलेब्स ललचा जाते थे. आइए आपको आशा भोंसले की उन पसंदीदा 5 डिश की रेसिपी बताते हैं, जिनसे वह किसी के भी दिल में जगह बना लेती थीं. 

खाना बनाकर मिटाती थीं थकान

आशा भोसले ने न सिर्फ हजारों गाने गाए, बल्कि खाना पकाने का शौक भी बचपन से था. शादी के बाद ससुराल में खाना बनाने का जुनून और बढ़ गया. उन्होंने दुबई और कुवैत में ‘आशा’ नाम से रेस्टोरेंट भी खोले, जहां उनकी खुद की रेसिपी पर नॉर्थ इंडियन और महाराष्ट्रियन डिश परोसी जाती हैं. आशा ताई कहती थीं कि खाना बनाना उनकी थकान मिटाने का तरीका है. आइए जानते हैं उन पांच डिशेज के बारे में, जिनकी वह दीवानी थीं. इनकी रेसिपी बेहद आसान है और आप इन्हें अपने घर में भी बना सकती हैं. 

मिर्च का अचार: आशा ताई का रोज का साथी

आशा भोसले ने अपने कई इंटरव्यू में बताया था कि उनका सबसे पसंदीदा खाना सादा चावल, दाल और मिर्च का अचार है. यह अचार उनके लिए कम्फर्ट फूड था. जब भी वह थकी होती थीं तो यही खाती थीं. यह अचार तीखा, खट्टा और मसालेदार होता है. घर पर 10-15 दिन के लिए आसानी से बन जाता है. 

सामग्री (एक किलो अचार के लिए)

  • 1 किलो हरी मिर्च (मोटी वाली, धोकर सुखा लें)  
  • 4-5 बड़े चम्मच सरसों का तेल  
  • 2 चम्मच हल्दी पाउडर  
  • 4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर  
  • 3 चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू का रस  
  • 2 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच राई  
  • 1 चम्मच हींग, नमक स्वादानुसार  
  • 1 चम्मच गरम मसाला  

बनाने का तरीका

सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धो लें और सूखने दें. हर मिर्च को बीच से चीरा लगाएं. अब एक बर्तन में सरसों का तेल गर्म करें. उसमें मेथी, राई और हींग डालकर चटकने दें. आंच कम कर दें. अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर और गरम मसाला डालकर मिलाएं. मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें. 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. ठंडा होने पर कांच के जार में भर लें. 2-3 दिन धूप में रखें और फिर फ्रिज में रखकर खाएं. चावल-दाल के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. आशा ताई इसे 10 दिन के लिए बनाती थीं. 

2. कढ़ाही गोश्त: सेलेब्स का फेवरेट

आशा भोसले ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पसंदीदा डिश कढ़ाही गोश्त बेहद फेमस थी. यहां तक कि ऋषि कपूर जैसे स्टार उनसे यह डिश बार-बार बनवाते थे. ये मटन की मसालेदार और घी वाली डिश होती है, जिसे आप रेस्तरां स्टाइल में घर पर बना सकती हैं.

सामग्री (4 लोगों के लिए)

  • 500 ग्राम मटन (बोनलेस या हड्डी वाला)  
  • 4 बड़े प्याज (बारीक कटे)  
  • 4 टमाटर (प्यूरी बनाकर)  
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
  • 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच धनिया पाउडर  
  • 1 चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर  
  • 4-5 हरी मिर्च, कटे हुए  
  • 4 चम्मच घी या तेल, नमक स्वादानुसार  
  • धनिया पत्ती सजाने के लिए  

बनाने का तरीका

प्रेशर कुकर में मटन, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी डालकर 4-5 सीटी लगाएं. अलग बर्तन में घी गर्म करें. प्याज सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट डालें. टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भूनें, जब तक तेल न छूटने लगे. अब पका हुआ मटन डालें. हरी मिर्च और गरम मसाला मिलाएं. 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. गाढ़ी ग्रेवी बनने पर गैस बंद करें. धनिया से सजाएं. रोटी या नान के साथ खाएं. आशा ताई इसे खास मसाले से बनाती थीं. 

चिकन बिरयानी: आशा ताई की स्पेशल

आशा भोसले कई तरह की बिरयानी जैसे चिकन, फिश और केसर वाली बिरयानी बनाती थीं. उनकी बिरयानी दुबई के रेस्तरां में भी मशहूर है. घर पर एक बार ट्राई करें, फिर बार-बार बनाएंगी. 

सामग्री (6 लोगों के लिए)

  • 1 किलो चिकन  
  • 500 ग्राम बासमती चावल (भिगोकर रखें)  
  • 4 प्याज (2 बारीक, 2 स्लाइस करके तले)  
  • 3 टमाटर, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
  • 1 कप दही, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच लाल मिर्च  
  • 2 चम्मच गरम मसाला, 4-5 लौंग, 2 दालचीनी  
  • 4 चम्मच घी
  • केसर दूध में भिगोकर
  • पुदीना-धनिया  

बनाने का तरीका

चिकन को दही, मसाले, अदरक-लहसुन और टमाटर में 2 घंटे मैरिनेट करें. चावल 70% पकाकर छान लें. बर्तन में घी गर्म करें. प्याज भूनें. मैरिनेट चिकन डालकर 15 मिनट पकाएं. अब लेयर लगाएं. नीचे चिकन, ऊपर चावल, फिर पुदीना, केसर वाला दूध और घी. डंपर पर 20-25 मिनट पकाएं. प्याज के बरिस्ता से सजाएं. आशा ताई कहती थीं कि बिरयानी प्यार से बनानी चाहिए. 

शामी कबाब: ऋषि कपूर का लाडला

आशा ताई के शामी कबाब इतने सॉफ्ट होते थे कि ऋषि कपूर बार-बार खाते थे. ये कबाब चिकन या मटन के बनते हैं. इन्हें चाय के साथ या मुख्य भोजन में परोसा जा सकता है.

सामग्री (10-12 कबाब के लिए)

  • 500 ग्राम चिकन कीमा (या मटन)  
  • 1/2 कप चने की दाल (भिगोकर)  
  • 1 प्याज, 2 हरी मिर्च  
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक  
  • 1 चम्मच गरम मसाला, 1 अंडा (बाइंडिंग के लिए)  
  • तलने के लिए तेल  

बनाने का तरीका

कीमा, दाल, प्याज, मिर्च, मसाले और थोड़ा पानी कुकर में डालकर 3-4 सीटी लगाएं. पानी सूखने पर ठंडा करें. मिक्सी में पीसकर अंडा मिलाएं. छोटी-छोटी टिक्की बनाएं. तवे पर तेल डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक तलें. चटनी या दही के साथ खाएं. आशा ताई इसे हाथ से बनाती थीं. 

हरे बैंगन का भरता: दिलाता था मां की याद  

आशा भोसले की मां की यह रेसिपी उनकी फेवरेट थी. बैंगन को आग पर भूनकर इस डिश को बनाया जाता है. यह हेल्दी और स्वादिष्ट होती है. 

सामग्री (4 लोगों के लिए)

4-5 हरे बैंगन (छोटे)  
3 प्याज (बारीक कटे)  
3 टमाटर (कटे)  
2 हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन  
1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च  
2 चम्मच तेल, धनिया पत्ती  

बनाने का तरीका

बैंगन को आग या गैस पर चारों तरफ भून लें. छिलका उतारकर गूदे को मैश करें. तेल गर्म करें. प्याज भूनें. अदरक-लहसुन, मिर्च, मसाले डालें. टमाटर डालकर भूनें. बैंगन का गूदा डालकर 10 मिनट पकाएं. धनिया से सजाएं. यह रोटी के साथ लाजवाब लगता है. आशा ताई अपनी मां की इस डिश को काफी ज्यादा याद करती थीं.

ये भी पढ़ें: सीने में इंफेक्शन से कब हो जाती है इंसान की मौत, आशा भोसले का इसी बीमारी से हुआ निधन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Housedeco – Interior Design Elementor Template Kit Houseland – Real Estate WordPress Theme Houzez – Real Estate WordPress Theme Houzing – Real Estate WordPress Theme Hover Box Elementor Page Builder Addon Hoverex Cryptocurrency & ICO Elementor Template Kit Howello : Hotel and Resort WordPress Theme Howes | Responsive Multi-Purpose WordPress Theme HR Advisor | Human Resources & Recruiting WordPress Theme HR Manager – Human Resource Management System HR Software (HRMS)