Headlines

‘जेलर 2’ की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक चमत्कार बन गई है, और इसकी रफ़्तार कम होने का कोई नाम नहीं ले रही है. एक ऐतिहासिक ‘एक्सटेंडेड वीकेंड’ के बाद ये वीकडेज में भी कमाल कर रही है. इसने मंडे को जबरदस्त कलेक्शन किया था और फिर मंगलवार को दशहरे की छुट्टी पर तो इसने धमाका ही कर दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है?

‘जेलर 2′ ने 7वें दिन कितना किया कलेक्शन?
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित ‘जेलर 2’ से रजनीकांत ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया है. उनकी एक्शन से भरपूर फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और इसी के साथ इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ उमड़ रही है. ‘जेलर 2’ का अब तक बॉक्स ऑफिस सफर काफी धमाकेदार रहा है. रिलीज के 7वें दिन भी इस पर नोटों की बारिश हुई है.

  • इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में  मंदी दर्ज की गई थी और इसने 37.10 करोड़ की कमाई की थी.
  • फिर तीसरे दिन इसने तेजी दिखाते हुए 47.25 करोड़ कमाए और चौथे दिन इसका कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं 5वें दिन फिल्म ने 42.35 करोड़ कमाए. इसके बाद छठे दिन ‘जेलर 2’ की कमाई 46.80 करोड़ रुपये रही.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 28.15 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 317.20 करोड़ रुपये हो गई है.  

‘जेलर 2′ हुई 300 करोड़ के पार
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 7वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ ये सुपरस्टार के करियर की इस आंकड़े को छूने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. इससे पहले ये उपलब्धि जेलर (348.55 करोड़) और 2.0 (407.05 करोड़) के नाम है.

वहीं अब ‘जेलर 2’ रजनीकांत के करियर की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने से भी इंचभर दूर रह गई है. दरअसल ये अपनी प्रीक्वल ‘जेलर’ के 348.55 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन को मात देने से 31 करोड़ के करीब दूर है. फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये एक-दो दिन में ये उपलब्धि भी अपने नाम कर लेगी.

‘जेलर 2′ स्टार कास्ट
फिल्म में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, एसजे सूर्या और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन ने ‘जेलर 2’में कैमियो किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *