Headlines

सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव


Gold- Silver Price Today 29 July 2026: सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. लगातार बढ़त के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 29 जुलाई को 24 कैरेट सोना करीब 1.17% टूटकर 1,44,160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2,39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है.

एक दिन में कितना सस्ता हुआ सोना?
28 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,870 रुपए प्रति 10 ग्राम था. आज इसमें करीब 1,710 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. यानी अगर आप पिछले कुछ दिनों से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आया है.

पटना में 113 रुपए लीटर पेट्रोल, दिल्ली में 102, आपके शहर में क्या है पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव

चांदी के दाम में नहीं हुआ बदलाव
सोने के मुकाबले चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है. आज भी चांदी 2,39,900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया.

क्यों गिरे सोने के दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला. इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया और सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई.

आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, तो हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर जांचें. इसके अलावा अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं, इसलिए कीमतों की तुलना करने के बाद ही खरीदारी करें.

पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *