Headlines

‘देखना वो एक दिन शाहरुख खान बनेगा…’, शहनाज गिल ने की राघव जुयाल की तारीफ, बताया अपने रिश्ते का सच


अपनी बेबाकी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में शहनाज ने डांसर और एक्टर राघव जुयाल की तारीफों के पुल बांधे हैं. उन्होंने न सिर्फ राघव के अभिनय और मेहनत की सराहना की, बल्कि उनके साथ जुड़ रहे अपने अफेयर के दावों पर भी चुप्पी तोड़ी और सच सामने रखा है.

रावघ मेरा सहारा है…
फरीदून शहरयार को दिए इंटरव्यू में शहनाज गिल ने राघव जुयाल के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. 

उन्होंने कहा, ‘मुंबई में मेरा कोई खास दोस्त नहीं है. मेरा एक ही सहारा है और वो राघव है. जब भी मेरी जिंदगी में कोई परेशानी आती है, मैं सबसे पहले उसी को फोन करती हूं. अगर मेरी कभी तबीयत खराब हो जाए या कोई हेल्थ इमरजेंसी आ जाए, तो मुंबई में ऐसा कोई नहीं है जिसे मैं बुला सकूं. राघव ही मुझे अस्पताल लेकर जाएगा, वरना मैं घर पर ही पड़ी रह जाऊंगी.’ 

वो एक दिन शाहरुख खान बनेगा...', शहनाज गिल ने की राघव जुयाल की तारीफ, बताया अपने रिश्ते का सच

राघव मुझे हमेशा प्रोटेक्ट करता है…
शहनाज ने आगे कहा, ‘राघव मुझे हमेशा प्रोटेक्ट करता है, बहुत-सी बातें समझाता है और उसी ने मुझे एक्टिंग में सबसे ज्यादा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है. आप देखना, मैं कह रही हूं… वो लड़का एक दिन शाहरुख खान बनेगा.’ 

वो एक दिन शाहरुख खान बनेगा...', शहनाज गिल ने की राघव जुयाल की तारीफ, बताया अपने रिश्ते का सच

सलमान खान के बयान के बाद तेज हुई अफवाहें
आपको बता दें कि राघव और शहनाज दोनों सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक साथ नजर आ चुके हैं. साल 2023 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने अपने बयान से दोनों की डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी. सलमान ने कहा था, ‘मैंने सेट पर दो लोगों के बीच केमिस्ट्री बनते देखी थी. लेकिन कुछ हुआ नहीं, कम से कम एक तरफ से तो नहीं. दूसरा काफी उत्सुक था.’ इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर समय-समय पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी ‘की कमाई

राघव-शहनाज ने हमेशा दोस्ती को ही दिया नाम
शहनाज गिल और राघव जुयाल के अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से गॉसिप गलियारों में छाई हुई हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन हाल ही में राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए, जिसके बाद इन अफवाहों को हवा मिल गई. हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं. 

वो एक दिन शाहरुख खान बनेगा...', शहनाज गिल ने की राघव जुयाल की तारीफ, बताया अपने रिश्ते का सच

शहनाज गिल और राघव जुयाल का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसमें संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, शहनाज गिल को इन दिनों पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ में देखा जा रहा है. इसमें उनके साथ जय रंधावा लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *