Headlines

‘ये इरफान खान की सस्ती कॉपी है…’ आसिफ खान पर किसने किया ऐसा कमेंट?


सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं. अब घर वाले एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे है और वो एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स करने से भी बाज नहीं आ रहे है. हाल ही में आसिफ खान ने अमन गांधी के चेहरे और बॉडी पर कमेंट किया था. इसके बाद अब अमन ने आसिफ को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आसिफ को दिवंगत अभिनेता इरफान खान की सस्ती कॉपी कहा है.

अमन ने आसिफ को कहा- इरफ़ान खान की सस्ती कॉपी

लेटेस्ट एपिसोड में अमन गांधी, आसिफ खान पर जमकर भड़कते हुए नजर आए. इन दिनों आसिफ खान और अमन गांधी के बीच ‘बिग बॉस 20’ के घर में जमकर अनबन चल रही है. आसिफ खान के कमेंट्स के बाद अब अमन ने काज़ी तौकीर, माही विज और अन्य मेंबर्स से बातचीत के दौरान आसिफ पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘वह इरफान खान की सस्ती कॉपी हैं. वो ग्रुप का दिमाग हैं, वरना बाकी सब बेवकूफ हैं.’

ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने बॉडीगार्ड्स पर गुस्सा हुए सलमान खान! बच्चे को बचाया और भीड़ के आगे जोड़ लिए हाथ; वायरल हुआ वीडियो

अमन गांधी पर आसिफ खान ने क्या कहा था?

इससे पहले आसिफ खान ने अमन के चेहरे और बॉडी पर कमेंट्स किए थे. अमन गांधी की बॉडी को लेकर आसिफ का कहना था कि अमन ने ये बॉडी इंजेक्शन की मदद से बनाई है. उन्होंने अमन की एक्टिंग स्किल्स का भी मज़ाक़ उड़ाया था. इसके अलावा ये भी कहा था कि अमन को कुछ बोलने से पहले आईने में खुद को देखना चाहिए.

आसिफ़ खान के बारे में

34 वर्षीय आसिफ खान पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने एक अन्य मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में भी काम किया है. वहीं वो ‘पाताल लोक’ और ‘जामताड़ा का भी हिस्सा रहे हैं.

अमन गांधी के बारे में

अमन गांधी की बात करें तो अमन गांधी टीवी इंडस्ट्री का मशहूर नाम है. 33 साल के अमन ने ‘भाग्य लक्ष्मी’, ‘कुंडली भाग्य’, ‘नागिन’, ‘प्रेम बंधन’, ‘परिणीति’, ‘डायन’ और ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ जैसे शो में काम किया है.

बिग बॉस 20 लेटेस्ट अपडेट

बिग बॉस 20 के ताजा अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते बिग बॉस ने आसिफ़ खान, स्काउट ओपी और रोहेद खान को नॉमिनेट किया था. इनमें से कोई भी जल्द बिग बॉस का घर छोड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में सीता बन ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा, दिया करारा जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *