Headlines

कौन हैं सागर तुगनैत? ‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी संग दिखेगा दमदार एक्शन अवतार


एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ दो दिन बाद 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक सिंह भी नजर आएंगे.

एक्टर सागर तुगनैत भी इसका हिस्सा है. एक्शन ड्रामा फिल्म में असलम पठान का किरदार निभा रहे सागर तुगनैत ने इमरान हाशमी के साथ काम करने, दमदार फाइट सीन्स और बड़े पर्दे पर अपना नया अंदाज दिखाने के एक्सपीरियंस पर बात की है.

इमरान हाशमी संग काम करने पर की बात
सागर और इमरान एक साथ काम करने से पहले ही एक-दूसरे को जानते थे. इमरान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए सागर ने कहा, ‘उनके साथ काम करना शानदार एक्सपीरियंस रहा. हम पहले से ही जिम में मिलते थे, इसलिए एक-दूसरे के साथ सहजता थी. उनकी पर्सनैलिटी और दर्शकों के बीच उन्हें मिलने वाला जबरदस्त प्यार मेरे लिए खास रहा.’

एक्टर ने फिल्म में दोनों के किरदारों के बीच होने वाले एक्शन मुकाबले को लेकर भी उत्सुकता बढ़ाई. सागर ने कहा, ‘इमरान फिल्म में गनमास्टर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मैं असलम पठान बना हूं. वो गनमास्टर हैं, लेकिन जब आमने-सामने की लड़ाई की बात आती है, तो असलम पठान एक अलग ही चुनौती है. आगे क्या होगा, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.’

सागर ने जातई खुशी
सागर ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी पहली फिल्म का एक सीन लाखों लोगों तक पहुंचेगा. ये मेरे लिए बेहद हैरान करने वाला और खुशी देने वाला एक्सपीरियंस था. मैं पॉपुलैरिटी के पीछे नहीं भागता. मेरा ध्यान हर किरदार को ईमानदारी से निभाने और दर्शकों के सामने अलग-अलग किरदार लाने पर रहता है.’

कौन हैं सागर तुगनैत? 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी संग दिखेगा दमदार एक्शन अवतार

कौन हैं सागर तुगनैत? 

  • बता दें, सागर तुगनैत एक एक्टर, पावरलिफ्टर और बॉडीबिल्डर हैं, जो दिल्ली के रहने वाले हैं.
  • उन्होंने 2017 में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप इंडिया में खिताब जीता.
  • सागर ने फिल्म ‘और में कहां दम था’ (2024) से बॉलीवुड में कदम रखा.
  • सागर तुगनैत ‘वे सिटाडेल: हनी बनी’ (2024), ‘राणा नायडू’ (2025) और ‘ग्लोरी’ (2026) जैसी वेब सीरीज में भी नजर आए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *