Headlines

सैफ-करिश्मा का पुराना डांस वीडियो देख करीना ने किया रिएक्ट, ‘हम साथ-साथ हैं’ की यादें हुई ताजा


करीना कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सैफ अली खान और करिश्मा कपूर का पुराना डांस वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो सूरज बड़जात्या की पुरानी फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ का है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि वे सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का भी इंतजार कर रही हैं.

आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ नवंबर के अंत में रिलीज होने वाली है. रिलीज से दो दिन पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर की एक्साइटमेंट सामने आई है.

सैफ-करिश्मा के वीडियो पर करीना का मजेदार कमेंट

करीना ने जो क्लिप शेयर किया है, उसमें सैफ अली खान और करिश्मा कपूर ‘राधिका के डैडी जरा आना’ गाने पर कपल के रूप में डांस करते दिख रहे हैं. इस फिल्म में सैफ अली खान ने विनोद का और करिश्मा कपूर ने सपना का किरदार निभाया है. इस सीन में विनोद और सपना परिवारवालों की नकल करते हुए घर की नई बहू साधना से उनका परिचय करवाते हैं. साधना की शादी विवेक से हुई होती है, जो विनोद के बड़े भाई हैं.

‘हम साथ साथ हैं’ एक फैमिली फिल्म है, जो रिश्तों की मिठास और यादगार गानों के लिए आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में सैफ और करिश्मा के अलावा सलमान खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी, आलोक नाथ, रीमा लागू और सतीश शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

इस वीडियो के साथ करीना ने लिखा, ‘आज सुबह उठते ही यह देखा. कौन जानता था कि सैफू अपनी होने वाली साली के साथ डांस कर रहे हैं. मुझे यह बहुत पसंद आया. मुझे सूरज जी की फिल्में भी बहुत पसंद हैं. ‘ये प्रेम मोल लिया’ का इंतजार है. मैं इसे सिनेमाघर में देखने जाउंगी.’

27 नवंबर को रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया‘

सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन और शाद रंधावा भी नजर आएंगे. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के घर आकर उसके परिवार के साथ रहने लगता है. फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *