Headlines

Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस


Viral Video: इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. जिससे आम लोगों के रोजमर्रा के कामों पर भारी असर पड़ रहा हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वादरल हो रहा है, जिसमें दो युवक तेज बारिश में भी बाइक से ऑफिस जाते दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया एप X पर Dr. Sheetal yadav नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया हैं. इस वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं. साथ ही इस वीडियो को अब तक 2 हजार लाइक भी मिल चुके हैं. 

वीडियो में क्या दिख रहा है

सोशल मीडियो पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तेज बारिश में दो युवकों को एक बाइक ले जाते देखा जा सकता हैं. बारिश इतनी तेज हो रही है कि चारों ओर लबालब पानी भर चुका है, सड़क भी पूरी तरह पानी से ढ़क चुकी है. ऐसी परिस्थिति में ये दोनों युवक बाइक को धक्का देकर ले जाते दिख रहे हैं. क्योंकि तेज बारिश के कारण बाइक बंद हो चुकी है. ये युवक वीडियो बनाते हुए अपने बॉस के बारे में कहते है कि हम ऑफिस आ रहे है सर, तेज बारिश के कारण थोड़े लेट ही सही लेकिन हम आ रहे हैं. युवक आगे कहते है कि ऐसा है कि हम डूब जाए कोई बात नहीं लेकिन कंपनी नहीं डूबनी चाहिए. साथ ही आगे अपने बॉस से कहते है कि सेल्स तो पूरा होगा सर, क्योंकि सर हम तो वाटरप्रुफ हैं. और बारिश में हमारे कपड़े गीले हो गए है इसलिए चैंज करके आ रहे है सर. इस वीडियो में इन युवकों का अपने बॉस के प्रति गुस्से को साफ देखा जा सकते है.

यह भी पढ़ें: सांड को बचाने के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, तारीफ कर रहे यूजर्स

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर लिखता है कि इन युवकों को डूब कर भी ऑफिस जाना ही होगा. तो वही एक और यूजर बड़े ही मजाकियां अंदाज में लिखता है कि अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी डूब चुकी है, तो आप लोग वापस अपने घर जा सकते हैं.

ऐसे में दूसरा यूजर लिखता है कि मज़ाक को एक तरफ रखिए, सच ये है कि इस संसार में किसी को भी दूसरे की समस्या से कोई मतलब नहीं है बस अपने फायदे से मतलब है. मालिक को नौकर से नहीं काम से मतलब है. नौकर को मालिक से नहीं सैलरी से मतलब है. एक यूजर लिखता है कि देश में कर्मचारियों की हालत बहुत खराब है, सरकार इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नए कानून बनाए. इस वीडियो में कॉर्पोरेट दुनिया की वो सच्चाई नजर आती है, जिससे आज के वक्त में हर कर्मचारी परेशान है. 

यह भी पढ़ें:  इंदौर में फर्जी प्लास्टर पहनकर निकले आरोपी, Video वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *