मंगल आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे. यह गोचर व्यापार और साझेदारी से जुड़े मामलों में लाभ देने वाला माना जा रहा है. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और कारोबार में विस्तार की संभावना रहेगी. वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. हालांकि, बातचीत के दौरान धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा.

मंगल का गोचर आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में होगा. इससे ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी, जिससे नौकरी और व्यवसाय में पहचान मिलेगी. नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे.

2 अगस्त 2026 से मंगल आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे. यह गोचर साहस, आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत करेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आय बढ़ाने के नए अवसर भी बन सकते हैं.

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर करियर भाव को सक्रिय करेगा. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. आय में सुधार होगा और लंबे समय से की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी.

मंगल आपकी कुंडली के 11वें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जिनका भविष्य में लाभ मिलेगा. यदि संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रह सकता है.
Published at : 02 Aug 2026 11:20 AM (IST)
