Headlines

10 किलो का वाला सिलेंडर लॉन्च, इसे कैसे बुक करें, क्या है रेट?


Bharatgas Lite ZIP: अगर आप भी भारी LPG सिलेंडर उठाने में काफी परेशानी महसूस करते हैं, तो अब आपके लिए एक राहत की खबर है. हाल ही में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट LPG सिलेंडर लॉन्च किया है. कंपनी ने इस सिलेंडर का नाम भारतगैस लाइट ZIP (Bharatgas Lite ZIP) रखा है.

इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मौजूदा लोहे के सिलेंडरों के मुकाबले में काफी हल्का है, जिससे आप आसानी से उठकर एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अब आपको इस नए सिलेंडर को लेने के लिए ज्यादा लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे आपको आसान कनेक्शन और तेज डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी.

क्या है Bharatgas Lite ZIP की खासियत?

  • यह फाइबर कंपोजिट तकनीक से बना हल्का LPG सिलेंडर है.
  • सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस होगी.
  • इसमें सिलेंडर में जंग लगने की परेशानी नहीं होगी.
  • सिलेंडर पारदर्शी होने के वजह से अब आप अंदर की बची हुई गैस का स्तर को बाहर से देख सकते हैं.
  • गैस खत्म होने से पहले ही आप नए सिलेंडर की योजना बना सकते हैं.

सरकार ने एक साल के लिए माफ किया लैंड Tax, जमीन मालिकों और किसानों को राहत

कैसे मिलेगा कनेक्शन?

  • इस सिलेंडर के लिए कनेक्शन की प्रक्रिया को पहल के मुकाबले काफी आसान बनाया गया है.
  • कंपनी ने इसे फ्री-ट्रेड LPG कैटेगरी में पेश किया है.
  • ग्राहक सरल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के जरिए तुरंत कनेक्शन को हासिल कर सकते हैं.
  • सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि बुकिंग के बाद सिलेंडर की डिलीवरी करीब 4 घंटे के भीतर करने का दावा किया गया है.
  • यह सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है जिन्हें तुरंत गैस सिलेंडर की जरूरत होती है.

किन शहरों में मिलेगी सुविधा?

  • फिलहाल इस नए सिलेंडर की शुरुआत कर्नाटक के मैंगलुरु से की गई है.
  • शुरुआत में कंपनी इसे 29 अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है.
  • BPCL का लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक इस सुविधा को 70 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाया जाए.
  • आगे चलकर इसे देशभर के छोटे और बड़े शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.

कितनी है कीमत?

  • भारतगैस लाइट जिप सिलेंडर (Bharatgas Lite ZIP) की शुरुआती कीमत 4,812 रुपये रखी गई है.
  • इस रकम में गैस कनेक्शन शुल्क, सिलेंडर और उसमें भरी गैस की लागत शामिल होगी.
  • यानी अब ग्राहक को अलग से कनेक्शन फीस देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बिना बताए कैंसिल कर दी ‘दूल्हे’ की फ्लाइट, कोर्ट पहुंचा शख्स, मिला मुआवजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *