Tarot Rashifal 3 August 2026: अगस्त महीने का यह पहला सोमवार सभी 12 राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि, आध्यात्मिक झुकाव और व्यवहार में संयम रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, यह जानने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
आज कर्क राशि वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ और कन्या राशि वालों की संपत्ति में इजाफा होगा, वहीं मिथुन, तुला और वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वभाव, वाणी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि आप आज वाद विवाद से दूर रहें. कार्यक्षेत्र से संबंधित दूसरों के मामले में दखल न दें. वरना परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए अपने काम से काम रखें. हालांकि, आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रहने वाला है. धन के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है.
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों का मूड आज थोड़ा एग्रसिव हो सकता है. आज हो सकता है कि आप किसी नियम में बंधना पसंद नहीं करें. अगर कोई आपको कोई नियम समझाने की कोशिश करेंगे तो आप उनकी बात सुनना पसंद नहीं करेंगे. आज आपको अपनी सेहत पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की जरूरत है.
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि आप किसी को भी कड़वे बोल न बोलें. साथ ही कोशिश करें की आप क्रोध या आवेश में कोई गलत कदम न उठा लें. वरना आपको पछताना पड़ सकता है. व्यापार में खरीद-फरोख्त पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है. साथ ही आप पर परिवार की जिम्मेदारी अधिक बढ़ सकती है.
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं को काबू रखना होगा. कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर न लें. खुद को अपडेट रखने और नई जानकारियां इकट्ठा करने में समय बिताएंगे. आप अपने करियर को बदलने के लिए आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं. वहीं, आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त हो सकता है. घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को आज किसी भी विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. इस राशि के जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज नए आइडिया आएगे जकि आपके लिए अच्छे रहेंगे. लव लाइफ की बात करें तो आपको आप दोनों में तालमेल अच्छे बना रहेगा आपका अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे. आज आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है.
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के मुश्किल से मुश्किल काम आसानी से पूरे होंगे. साथ ही आज आप छोटी मोटी रुकावटों को दरकिनारे कर आगे बढ़ेंगे. आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं. आज आपको अपनी पुरानी किसी योजना से लाभ मिल सकता है. निवेश करने से पहले डॉक्यूमेंट को अच्छे से पढ़ लें.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज बातचीत करते समय संयम बरतने की जरूरत है. क्योंकि, आज ज्यादा बातचीत करने से धन संबंधित मामलों में भ्रम हो सकता है. आज आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, आज आपके अनावश्यक चीजों पर खर्च काफी ज्यादा हो सकते हैं. आपको सलाह है कि आज निवेश सोच समझकर करें.
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों की सोच आज काफी सकारात्मक रहेगी. साथ ही किसी योजना पर बार-बार विचार करने के कारण आप सही निर्णय नहीं ले पाएंगे. जिस वजह से आपके हाथ से कई मौके निकल सकते हैं. साझेदारी में काम करने वालों को साथी के साथ खुलकर बात करनी चाहिए. साथ ही आपके रिश्तों में भी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. धन के लेनदेन में सावधानी रखें. सेहत में छोटी समस्या हो सकती है.
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातक आज मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं. काम में ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल होगा. पुरानी बातें या गलतियां आपके मन को परेशान कर सकती है. लेकिन, इन्हीं से सीख लेकर नई योजना बनाना आपके लिए अच्छा रहेगा. आर्थिक हालात सामान्य रहेंगे लेकिन, आपको धन की कमी महसूस हो सकती है. खानपान और नींद का ध्यान रखें.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातक आज अनचाही चिंताओं से परेशान हो सकते हैं. लेकिन, सिर्फ यह आपके मन का वहम हो सकता है. साथ ही आज कार्यक्षेत्र में आपके आत्मविश्वास को सफलता मिल सकता है. कोई नई योजना सफल हो सकती है. पारिवारिक सहयोग मिल सकता है. साथ ही आपकी सेहत भी आज सामान्य रहेगी.
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज कामकाज में सरलता से पूरे होते जाएंगे. आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें नहीं रखेंगे. जिससे मन खुश रहेगा. आय के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है. प्रॉपर्टी से जुड़ा सौदे करने जा रहे हैं तो कागजात ठीक से जाचें. बड़े निवेश में परिवार की सलाह जरुर लें. कोई पुराना मित्र आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को झुकाव आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा. कोई धार्मिक काम करने से मन को शांति मिलेगी और नकारात्मकता दूर होगी. अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. जोखिम भरे कामों में आपको सफलता मिल सकता है. आय भी आपकी अच्छी बनी रहेगी. निवेश करना आज भविष्य में लाभदायक रहेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
