सौरभ राज जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं. इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस पूजा शर्मा और अर्पित रंका भी मौजूद रहे.

तीनों एक्टर्स ने सावन का पहले सोमवार के मौके पर महादेव का आशिर्वाद लिया.उन्होंने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए.

सभी ने मंदिर के सामने खड़े होकर तस्वीरें क्लिक करवाई हैं. कुछ फोटोज में सौरभ राज जैन सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं.

सौरभ राज जैन ने इन तस्वीरों के शेयर करते हुए लिखा, ‘सावन का पहला सोमवार और महादेव की कृपा से कल श्रीशैलम, मल्लिकार्जुन के दर्शन प्राप्त हुए, साथ ही शक्तिपीठ मां भ्रमरम्बा जी का आशीर्वाद मिला.’

सौरभ राज जैन ने लिखा, ‘एक बात जो बहुत अच्छी लगी वो थी वहां की व्यवस्था, जिस तरह से वो पूरा एरिया ना केवल साफ सुथरा रखा गया है बाल्की शानदार रंगोलियां से सजाया गया वो अदभुत है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे कृष्ण’ के साथ और ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ जाना संभव हुआ इसे हम अपना सौभाग्य मानते हैं. हर हर महादेव. जय मां भ्रमरम्बा.’

बता दें, सौरभ राज जैन बड़े पैमाने पर हो रहे लाइव म्यूजिकल-डिफ़रेंट प्ले ‘मेरे कृष्ण’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके शोज देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रहे हैं.
Published at : 03 Aug 2026 04:48 PM (IST)
