- कंगना ने कहा वह मॉडरेट हिंदू थीं, अब संघी बनेंगी।
एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने तीखे बयानों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने सोमवार (3 अगस्त, 2026) को भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह पहले एक मॉडरेट हिंदू थी, पर उन्हें कन्वर्ट होना है और उन्हें संघी बनना है. भाजपा सांसद कंगना रनौत के इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है.
कंगना रनौत को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस नेता?
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार (3 अगस्त, 2026) को शाम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘कंगना जी मॉडरेट हिंदू से संघी हिंदू में कन्वर्ट होना चाहती हैं, लेकिन बहना, संघ में तो महिलाओं की एंट्री ही नहीं है, कैसे होइएगा?’
कंगना जी moderate हिंदू से संघी हिंदू में convert होना चाहती हैं
लेकिन बहना, संघ में तो महिलाओं की एंट्री ही नहीं है
कैसे होइएगा?
आप हिंदू तो नहीं – लेकिन एक नफ़रती, मौकापरस्त, देश के युवाओं को गटर बुलाने वाली BJP के लिए पनौती ज़रूर हैं – वही रहिए
हिंदू धर्म को बख़्श दीजिए! pic.twitter.com/i8T7xTt9Tg
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) August 3, 2026
उन्होंने कहा, ‘आप हिंदू तो नहीं, लेकिन एक नफरती, मौकापरस्त, देश के युवाओं को गटर बुलाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए पनौती जरूर हैं और वही बनी रहिए, हिंदू धर्म को बख्श दीजिए!’
कंगना ने किस मुद्दे पर रखी थी बात?
दरअसल, भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके कहा, ‘हमने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी हिंदू बहन-बेटियों को नजदीक से देखा और जाना है, जो हिंदू तो हैं, लेकिन राजनीति और धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है. यूथ में खासकर ऐसा होता है, वो बहुत ही न्यूट्रल हैं, लेकिन जैसे ही वो किसी इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं, भले ही दोस्ती हो, शादी हो या फिर संबंध हो, तो उनकी सोच इतनी डिफाइन हो जाती है. इतनी कट्टरपंथी वो बन जाती हैं.’
उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई बुराई नहीं है, क्योंकि देश के संविधान ने आपको ये आजादी दी है कि आप अपनी मर्जी से किसी भी धर्म या विचारधारा को अपना सकते हैं, लेकिन दिक्कत ये है कि जब हिंदू बेटियों की बात आती है, तो सोच बदल जाती है.’
भाजपा सांसद ने अपने आप का जिक्र करते हुए आगे कहा, ‘अब मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी कि मैंने आइटम सॉन्ग किए. मैं हमेशा से एक मॉडरेट हिंदू थी. आज अगर मैंने खुद को डिफेंड कर लिया, तो न जाने कितनी बेटियां, जिसे कहते हैं लीप नहीं ले पाएंगी. इसलिए मैं कहूंगी कि मैं मॉडरेट हिंदू थी. इसलिए आज मुझपर तंज कसे जाते हैं कि तुम कब से संघी बन गई? हां, मुझे संघी बनना है. मुझे बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा बनना है. मुझे कन्वर्ट होना है. मैं क्यों कंवर्ट नहीं हो सकती?’
यह भी पढ़ेंः डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
