Headlines

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस ‘भारतीय’ को मिला मौका


ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम अगले महीने भारत दौरे पर आएगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस भारत दौरे पर राजकोट और अहमदाबाद में तीन 50-ओवरों के मैच और दो चार-दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है. इस टीम में 16 साल के भारतीय मूल के नील पटेल को भी जगह मिली है. 

अगले महीने होने वाले इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान तेज गेंदबाज विल बायरोम और केसी बार्टन संभालेंगे. भारतीय मूल के नील पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए एक कैलेंडर ईयर में सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक बने थे. वहीं बायरोम और बार्टन टीम के ऐसे दो सदस्य हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में 17 साल के बायरोम ने 10.50 की औसत से 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि बार्टन ने चार विकेट अपने नाम थे, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड के हाथों 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 

‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’ के नेशनल डेवलपमेंट हेड सोन्या थॉम्पसन ने कहा, “हमें ऑस्ट्रेलिया के कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ियों को हमारे पाथवेज प्रोग्राम के तहत उनके विकास को जारी रखने का मौका देते हुए बहुत खुशी हो रही है. भारत का दौरा करना और मुश्किल हालात में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना एक बेशकीमती अनुभव होगा. इससे खिलाड़ियों की तकनीक और मानसिक मजबूती की हर फॉर्मेट में परीक्षा होगी.”

‘क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का डेवलपमेंट स्क्वाड शनिवार को चेन्नई पहुंचा था. यह टीम अब प्रतिवर्ष होने वाले एमआरएफ एकेडमी प्रोग्राम के लिए आई है. 12 सदस्यों वाली इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने-अपने राज्यों के नियमित सदस्य हैं, इसमें ऑस्ट्रेलिया के लिए हाल ही में टी20 में डेब्यू करने वाले जोएल डेविस भी शामिल हैं. 

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम- केसी बार्टन, हेडन बारबुलोवी, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक जोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासिओ.

यह भी पढ़ें-

21 खिलाड़ी और एक मेडल, 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान की बेइज्जती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *