एक्ट्रेस मुनुमन दत्ता टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर स्टार हैं. वो सालों से सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ रही हैं. शो में मुनमुन को 18 साल हो गए हैं. इन सालों में मुनमुन ने किसी और शो या फिल्मों में काम नहीं किया. वो कुछ शोज में सिर्फ गेस्ट के तौर पर दिखीं. लेकिन इस शो से पहले मुनमुन ने कुछ म्यूजिक वीडियोज भी किए.
मुनमुन दत्ता का डांस वीडियो
उन्होंने सिंगर दलेर मेहंदी संग भी काम किया है. वो गाना ‘चढ़ती जवानी संभाल’ में नजर आई थीं. इस गाने में उन्होंने दलेर संग ठुमके लगाए. दलेर संग उनका डांस वायरल है. इस गाने में मुनमुन को ग्लैमरस और बोल्ड लुक में देखा गया. उन्होंने मोनोकनी पहनकर भी डांस किया. इस लुक को उन्होंने व्हाइट कलर के बूट्स और हाई पोनी से कंप्लीट किया. इसके अलावा वो घाघरा-चोली में भी नजर आईं. उन्होंने मिनी स्कर्ट भी पहनी.
ये भी पढ़ें- ‘सीआईडी’ के दया ने बताई ‘तारक मेहता’ की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट
ये गाना 2004 में आया था. गाने को दलेर मेहंदी ने गाया था. ये गाना एल्बम ‘शा रा रा रा’ में आया था. गाने को दलेर मेहंदी ने ही कंपोज किया था.
मुनमुन दत्ता की बात करें तो वो अपने लुक्स से कहर ढाती हैं. उनके ग्लैमर लुक्स वायरल रहते हैं. शो तारक मेहता में भी उन्हें मॉडर्न-ग्लैमरस अवतार में दिखाया गया. शो में वो बबीता जी के रोल में हैं. शो में वो कृष्णन अय्यर की पत्नी बनी हैं.
ये भी पढ़ें- ‘हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं’, क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
इन शोज में नजर आईं मुनमुन दत्ता
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने 2004 में शो ‘हम सब बाराती’ में काम किया था. इस शो में वो मीठी के रोल में थीं. इसके बाद वो 2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिखीं और अभी भी शो का हिस्सा हैं. हाल ही में शो ने 18 साल पूरे किए हैं. शो में दिलीप जोशी, तनुज महाशब्दे, सोनालिका जोशी, श्याम पाठक, अमित भट्ट जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं.
फिल्मों में भी किया काम
इसके अलावा वो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’, ‘बिग बॉस 15’ और ‘द खतरा खतरा शो’ में गेस्ट के तौर पर दिखीं. वो कमल हसन की ‘मुंबई एक्सप्रेस में भी दिखीं. ये उनकी पहली फिल्म थी. इसके अलावा 2006 में उन्होंने एक फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी काम किया था. फिल्म में वो शूली के रोल में थीं.
पर्सनल लाइफ में मुनमुन दत्ता ने शादी नहीं की है. वो 38 साल की हैं. उन्हें ट्रैवल करना बहुत पसंद हैं. वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
