Headlines

थिएटर में किसी ने किया फार्ट, पूरे हॉल में फैल गई बदबू- फिल्म का हीरो भी नाक दबा भागा


कोलंबिया के एक सिनेमाघर में ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के साथ एक बेहद अजीब और फनी हादसा हो गया. फिल्म के बीच में ही थिएटर के अंदर अचानक ऐसी भयंकर और असहनीय बदबू फैली कि हॉल में मौजूद सैकड़ों लोगों का दम घुटने लगा. बदबू इतनी खतरनाक थी कि लोग अपनी-अपनी सीटें छोड़कर थिएटर से बाहर की तरफ भाग खड़े हुए. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार चुटकुलों की बौछार कर रहे हैं.

फिल्म के ठीक बीच में हुआ ‘गैस अटैक’, बाहर खड़े दिखे स्पाइडर-मैन

‘न्यू यॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अनोखा मामला कार्टाजेना शहर के प्लाजा बोकाग्रैंडे शॉपिंग सेंटर में स्थित ‘सिने कोलंबिया’ मल्टीप्लेक्स का है. रविवार के दिन थिएटर में लोग मजे से स्पाइडर-मैन फिल्म देख रहे थे. तभी अचानक बीच फिल्म में पूरे हॉल में एक भयंकर दुर्गंध भर गई. बदबू की वजह से हॉल में मौजूद सैकड़ों दर्शकों का रुकना मुश्किल हो गया और वे चिल्लाते हुए गलियारे की तरफ भागे. वायरल वीडियो में दर्जनों लोग हॉल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं, जिनके पास स्पाइडर-मैन की पोशाक पहने एक शख्स भी खड़ा दिख रहा है.

किसी का पेट खराब था या चला दी ‘स्टिंक बॉम्ब’ की शरारत?

जिस बदबू की वजह से इतना बड़ा हंगामा हुआ, उसके पीछे असल वजह क्या थी, इसका सटीक पता अभी नहीं चल पाया है. रिपोर्टों में कहा गया है कि हो सकता है किसी दर्शक का पेट बहुत ज्यादा खराब था और वह समय पर शौचालय नहीं पहुंच पाया. वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि किसी ने शरारत के तहत वहां बदबू फैलाने वाला ‘स्टिंक बॉम्ब’ फोड़ दिया था. हालांकि, मल्टीप्लेक्स प्रबंधन ने शो को आधिकारिक तौर पर रद्द नहीं किया. सफाई और बदबू कम होने के बाद कुछ दर्शक फिल्म पूरी करने वापस अंदर गए, लेकिन ज्यादातर लोग बिना फिल्म देखे ही घर लौट गए.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर आई फनी कमेंट्स की बाढ़, यूज़र्स बोले- ‘केमिकल अटैक’

इंटरनेट पर वीडियो आते ही लोगों ने इस घटना के जमकर मजे लेने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने फिल्म के नाम का मजाक बनाते हुए लिखा, “स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू स्मेल.” दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “फिल्म का विलेन भी सोच रहा होगा कि काश उसके पास ऐसा खतरनाक केमिकल हथियार होता.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “लगता है किसी ने थिएटर में बैठकर कुछ ज्यादा ही मूली के पराठे खा लिए थे.”

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *