महाराष्ट्र के नालासोपारा से यौन उत्पीड़न का चौंका देने वाला मामला सामने आया हैै. यहां के एक कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ 17 वर्षीय छात्रा ने यौन उत्पीड़न, अश्लील व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
कॉलेज परिसर के अंदर ही प्राचार्या छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करता था. छात्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर आचोले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
पढ़ाई के बाद पार्ट-टाइम काम करती थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा संबंधित जूनियर एंड डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करती थी. पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वो उसी कॉलेज में पार्ट-टाइम काम भी करती थी. छात्रा की शिकायत के मुताबिक, प्राचार्य उसे बार-बार अपने कैबिन में बुलाते थे और उसकी शारीरिक बनावट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते थे. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्य ने उसकी बिना अनुमति तस्वीरें खींचीं, जबरन उसे चूमने की कोशिश की और कई बार अनुचित तरीके से छुआ.
प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जन्मदिन की पार्टी के बहाने प्राचार्य ने उसे देर रात अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया. मना करने पर उसके परिवार के सामने बदनाम करने की धमकी दी गई. इतना ही नहीं, एक होटल में रात बिताने का प्रस्ताव भी देने का आरोप लगाया गया है.
लगातार हो रहे कथित उत्पीड़न से मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने आखिरकार आचोले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 79 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
