फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है. इस दौरान फराह ने शैलेश लोढ़ा के लग्जरी घर का होम टूर दिया.

शैलेश लोढ़ा का घर काफी लग्जरी है. घर का हर एक कोना बेहद ही खूबसूरत है. घर को व्हाइट थीम के साथ डेकोरेट किया गया है.

एक्टर के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है. यहां पर ब्लू और व्हाइट कलर के सोफे रखे हुए हैं. दीवार पर एक खूबसूरत की पेंटिंग लगी हुई है.

किचन को भी काफी मॉर्डन तरीके से डिजाइन किया गया है. यहां पर एक बड़ा सा फ्रिज और एसी लगा हुआ है.

घर का डाइनिंग एरिया देखने में काफी लग्जरी लग रहा है. यहां पर ब्लैक कलर की टेबल और चेयर रखी हुई हैं.

शैलेश लोढ़ा ने बताया कि उनके घर में लाइब्रेरी भी है, जहां उनकी लिखी हुई कई बुक्स रखी हुई हैं.

घर में एक रूम हैं, जहां प्रोजेक्टर लगा हुआ है. यहां पर फिल्म वगैरह देख सकते हैं. इस रुम को रेड थीम के साथ डिजाइन किया गया है.

एक्टर के घर की बालकनी काफी बड़ी है. यहां बैठने के लिए सोफ भी रखे गए हैं. इस जगह को उन्होंने पेड़-पौधों के साथ सजाया है.
Published at : 07 Aug 2026 02:34 PM (IST)
