Headlines

Kal Ka Rashifal 15 April 2026: त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें कल का भाग्यफल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • हर राशि के लिए शुभ रंग और अंक भी बताए गए हैं.

Kal Ka Rashifal: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के पंचांग की गणना के अनुसार, कल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 10:31 तक रहेगी, जिसके पश्चात चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. नक्षत्रों की बात की जाए, तो शाम 03:22 तक पूर्वभाद्रपदा और उसके बाद उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र प्रभावी रहेगा.

विख्यात भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के मुताबिक, कल दोपहर 01:24 मिनट पर ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है, जबकि करणों में सुबह 11:27 तक गर और उसके बाद रात्रि 10.31 तक वणिज और उसके बाद विष्टि करण रहेगा. यह दिन बुधवार जो बुध से जुड़े गुणों के शुभ प्रभाव से युक्त रहेगा.

गृह प्रवेश में थोड़ा अधूरा घर क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे की मान्यता

मेष राशि (Aries)

दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी और आप काम से ज्यादा दूसरों के काम की चिंता करेंगे, जो आपके लिए नुकसानदेह भी होगा. आपको धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी.

आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवाद में है तो उसमें आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करना पसंद करेंगे.

Career: कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी, लेकिन दूसरों के काम में ज्यादा पड़ना नुकसान देगा.
Finance: कानूनी मामलों में राहत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.
Love: परिवार और माता-पिता के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे.
Health: मानसिक तनाव से बचें, खुद पर ध्यान दें.
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

दिन शुभ रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन नरम गरम रहेगा. अप्रत्याशित लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के सदस्यों की सलाह मानकर अच्छा नाम कमाएंगे. यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना का डर है.

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होगी. सायंकाल धार्मिक कार्यों में बीतेगा.

Career: नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा.
Finance: अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं.
Love: जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे.
Health: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, सावधानी जरूरी है.
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

दिन मध्यम फलदायी रहेगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे लाभ को नजरअंदाज न करें.

दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. किसी मुद्दे पर माता-पिता से बहस मानसिक तनाव दे सकती है. सायंकाल दोस्तों के साथ बीतेगा.

Career: कार्यक्षेत्र में सफलता और उपलब्धि मिलेगी.
Finance: लालच में आकर गलत निर्णय लेने से बचें.
Love: दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
Health: मानसिक तनाव हो सकता है, संयम रखें.
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

दिन सामान्य रहेगा. नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को प्रभावित करेंगे. लेन-देन में सावधानी जरूरी है, धोखा मिल सकता है. अधिक मुनाफे के लालच में ज्यादा निवेश न करें. मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है.

परिवार के किसी सदस्य की बात दिल पर लग सकती है. सायंकाल देव दर्शन का लाभ मिलेगा.

Career: मेहनत से अधिकारियों का भरोसा जीतेंगे.
Finance: निवेश में सावधानी रखें, नुकसान हो सकता है.
Love: परिवार में भावनात्मक स्थिति बनी रहेगी.
Health: मानसिक तनाव और भावनात्मक दबाव रहेगा.
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

दिन मिश्रित रहेगा. नौकरी में सतर्कता जरूरी है. जूनियर पर काम छोड़ने से गड़बड़ी हो सकती है. लव लाइफ में पार्टनर के प्रभाव में आकर निवेश करने से नुकसान हो सकता है. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे.

दिनचर्या में बदलाव परेशानी दे सकता है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

Career: सतर्क रहना जरूरी है, दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है.
Finance: सोच-समझकर निवेश करें.
Love: पार्टनर के साथ समझदारी जरूरी है.
Health: दिनचर्या में बदलाव से परेशानी हो सकती है.
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का है. सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें. कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा. वरिष्ठ द्वारा दिया गया काम समय पर पूरा करें. पुरानी गलती सामने आ सकती है.

विद्यार्थियों को राहत मिलेगी. एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होगा. सायंकाल दोस्तों के साथ समय बीतेगा.

Career: अनुभव का फायदा मिलेगा, जिम्मेदारी निभानी होगी.
Finance: कई स्रोतों से आय होगी.
Love: दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा.
Health: मानसिक रूप से संतुलन बनाए रखें.
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ के योग हैं और बैंक बैलेंस बढ़ेगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. संपत्ति विवाद में जीत संभव है. आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी.

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा. सायंकाल धार्मिक स्थल पर बीतेगा.

Career: सफलता और नए अवसर मिलेंगे.
Finance: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
Love: संबंधों में संतुलन बनाए रखें.
Health: सामान्य स्थिति बनी रहेगी.
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दिन सामान्य रहेगा. परिजनों की सलाह से काम पूरे होंगे. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. परिवार के किसी सदस्य की बात से मन दुखी हो सकता है. जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे. धन का लेन-देन करने से बचें. सायंकाल परिवार के साथ चर्चा करेंगे.

Career: सहयोग से कार्य पूरे होंगे.
Finance: लेन-देन में सावधानी जरूरी है.
Love: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.
Health: मानसिक तनाव हो सकता है.
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

दिन खुशियों से भरा रहेगा. नए संपर्कों से लाभ मिलेगा. परिवार में सरकारी नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. सायंकाल दोस्तों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी.

Career: नई योजनाएं और संपर्क सफलता दिलाएंगे.
Finance: व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा.
Love: परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.
Health: मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे.
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

दिन सामान्य रहेगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी में काम करने से बचें. कार्यस्थल पर शत्रुओं से सावधान रहें. निवेश योजनाएं रुक सकती हैं. विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी. सायंकाल भाई-बहनों के साथ बीतेगा.

Career: सावधानी से काम करें, विरोधी सक्रिय रहेंगे.
Finance: निवेश में रुकावट आ सकती है.
Love: परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.
Health: मानसिक दबाव कम होगा.
शुभ रंग: काला/आसमानी | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन अच्छा रहेगा. बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. परिवार के सहयोग से काम पूरे होंगे. व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी. लव लाइफ की समस्याएं खत्म होंगी.

Career: नई उपलब्धि और अवसर मिलेंगे.
Finance: धन लाभ और आय में वृद्धि होगी.
Love: रिश्तों में सुधार आएगा.
Health: मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे.
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है. कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. पैतृक संपत्ति के मामले में जीत संभव है. कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर रहेगा. सायंकाल बुजुर्गों के साथ चर्चा करेंगे.

Career: अनुभव से सफलता मिलेगी.
Finance: मुनाफा और आर्थिक लाभ मिलेगा.
Love: परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेंगे.
Health: पुरानी समस्या से बचने के लिए सतर्क रहें.
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

Rongali Bihu 2026: चुनावी शोर के बाद असम में नववर्ष का माहौल, रोंगाली बिहू के रंग में रंगा असम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *