Headlines

‘अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प…’, सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर


उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अभी से सियासी गतिवधियां तेज हो गई हैं. लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं. इसी क्रम में सपा दफ़्तर के सामने एक नया पोस्टर लगाया गया है. जिसमें अखिलेश यादव को यूपी का नया विकल्प ही नहीं बल्कि संकल्प के तौर पर दिखाया गया है. 

यूपी की राजनीति में पोस्टरों को लेकर जमकर सियासत देखने को मिलती है. पार्टी कार्यकर्ता अक्सर पोस्टरों के ज़रिए अपने समर्थकों और विरोधियों को संदेश देने की कोशिश करते हैं. इसी क्रम में सपा नेता ने अब ये पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर में अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर लगी है. जिस पर लिखा है- ‘अखिलेश विकल्प नहीं, संकल्प’ 

सपा दफ़्तर के बाहर लगा पोस्टर

ये पोस्टर सपा की छात्र ईकाई लोहिया वाहिनी के नेता मृत्युंजय यादव ने लगवाया है. जिसमें अखिलेश यादव की तारीफ़ करते हुए आगामी चुनाव में उनके नेतृत्व में सरकार बनवाने को संकल्प लिया गया है. इस पोस्टर को लेकर यूपी की सियासत में कई तरह के क़यास लगने शुरू हो गए हैं. 

उत्तर प्रदेश में अक्सर पोस्टरों को लेकर सियासत देखने को मिलती है. समाजवादी पार्टी हो या भारतीय जनता पार्टी दोनों के बीच इस तरह के पोस्टर लगाकर विरोध पक्ष को संदेश देने की कोशिश की जाती है. इससे पहले सपा दफ़्तर के सामने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी एक पोस्टर लगाकर बीजेपी पर निशाना साधा गया था. 

डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल

यूपी में पोस्टरों पर सियासत

इस पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भगवान राम की मूर्ति के साथ दिखाया गया और पोस्टर पर लिखा था कि 2027 में आ रहे अखिलेश. बीजेपी से मर्यादा पुरुषोत्तम राम हुए नाराज़, अब न आएंगे योगी महाराज, महापापियों का खुला भेद, भाजपाईयों पर सच्चे सनातनियों को है खेद. 

इन तमाम बातों से साफ है सपा आगामी चुनाव में छात्रों से लेकर राम मंदिर के मुद्दे को लेकर सरकार को लगातार घेर रही हैं और चुनाव तक इसे पूरे ज़ोर-शोर से उठाएगी. वहीं सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह ही काफी बढ़ा हुआ है.  

आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *