Headlines

अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाल ही में PDA की नई परिभाषा बताते हुए इसमें ‘P’ का मतलब पंडित कहा. अब इस पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा का गिरगिट कहा है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति और सिद्धांत पर चलने वाली सर्वसमाज हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार बनी सरकारें भी इसी नीति के आधार पर चलाई गईं.

मायावती ने आरोप लगाया कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए लगातार अपना रंग बदलती रहती है. उन्होंने सपा के PDA फॉर्मूले को लेकर भी तंज कसा. मायावती ने कहा कि सपा द्वारा प्रचारित PDA का मतलब पहले ‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक’ बताया जाता था, लेकिन अब अपर कास्ट समाज, खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा से तेजी से जुड़ता देखकर सपा ने ‘P’ का अर्थ ‘पंडित’ कर दिया है. उन्होंने इसे सपा की राजनीतिक चाल और छलावे का एक और उदाहरण बताया.

बसपा प्रमुख ने कहा कि इस तरह की छलावे की राजनीति से किसी व्यक्ति विशेष को कुछ समय के लिए लाभ मिल सकता है, लेकिन इससे पूरे समाज का भला नहीं हो सकता. उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से ऐसी राजनीति और संकीर्ण जातिवादी सोच से सावधान रहने की अपील की. मायावती ने कहा कि सर्वसमाज के हित में ऐसी राजनीति से सतर्क रहना समय की मांग है.

‘प्रयागराज WOW, झारखंड छी’, राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *