संगम सिटी प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे पर पूर्व पोस्टर वार शुरू हो गया है, पूरे शहर में राहुल गांधी के खिलाफ तरह-तरह पोस्टर्स लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में राहुल गांधी पर तंज कसा गया है, वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी पर प्रयागराज दौरे के पूर्व सियासी हमला बोला है.
दरअसल, संगम नगरी प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे से पूर्व सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया है. शहर के कई इलाकों में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर्स लगाए हैं, जिनमें राहुल गांधी पर तंज कसा गया है और झारखंड को लेकर राहुल गांधी से सवाल पूछे गए हैं. राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पूर्व पोस्टर वार से प्रयागराज का सियासी माहौल गरमा गया है.
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
राहुल गांधी पर कसा गया तंज
प्रयागराज में लगे इन पोस्टर में लिखा ‘NEET पर HYPOCRISY की भी सीमा होती है!’पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा ‘प्रयागराज WOW’,जबकि पोस्टर में लगी दूसरी तस्वीर में ‘झारखंड छी…’ लिखा गया है. इसी तरह एक और पोस्टर प्रयागराज में लगा है जिनमें लिखा है, ‘कब आओगे मेरे राहुल? तुम्हें झारखंड बुलाता है.’
‘राहुल गांधी की सियासत में नफा कमाने की कोशिश होगी नाकाम’
वहीं, राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राहुल गांधी सियासत में नफा कमाने की कोशिश नाकाफी साबित होगी. उन्होंने दावा किया कि, उत्तर प्रदेश में छात्रों की समास्याओं का समाधान करने का काम भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किया है.
राहुल गांधी के मुगालते में नहीं आने वाला युवा- बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आज उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं, सरकारी क्षेत्र में 9 लाख से ज्यादा नौकरियां दी. कौशल विकास के साथ युवाओं को जोड़ने का काम बीजेपी सरकार ने किया है. उत्तर प्रदेश को आज निवेश का केंद्र बनाया है, उत्तर प्रदेश में आज छात्र और नौजवान से भरे पड़े हैं. युवा राहुल गांधी के मुगालते में नहीं आने वाले हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वे अपने दादा फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र पर फूल जरूर चढ़ाएं.
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
