Headlines

रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात


झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई. इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के साथ बातचीत के बावजूद वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने समेत उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे आंदोलन नहीं रोकेंगे.

वहीं रांची में आंदोलन का दूसरा गुट शनिवार सुबह 10:30 बजे सरकार से मुलाकात करेगा. इस गुट की अगुवाई देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं. स्टेट गेस्ट हाउस में आठ सदस्य प्रतिनिधिमंडल सरकार की समिति से मिलेगा. रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्य छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करेंगे.

सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल के नाम

1 : रामा अवतार महतो
2 : चंदन कुमार
3 : दिनबंधु मंडल
4: बिमल कुमार
5 : पूजा कुमारी
6 : प्रेम कुमार
7 : रवि शंकर 
8 : अमित कुमार शर्मा

‘ऐसी सजा दिलवाएंगे…’, JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे

सरकार से मिलेगा देवेंद्र नाथ महतो का गुट 

इन छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का 15वें दिन भी जारी है.  इन छात्रों के समर्थन में छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि टीम के द्वारा सूचना मिली है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल शनिवार (8 अगस्त) को 10 बजे सर्किट हाउस में वार्ता के लिए जाएगा. 

उन्होंने कहा कि सरकार अगर मान जाती तो छात्रों के जाने की जरूरत नहीं थी. वहीं उन्होंने अलग-अलग गुटों के बात करने जाने पर कहा कि कितने लोग बातचीत के लिए मिलने जा रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण बात नहीं है. हम सबकी मांगें समान हैं और ये मांगें पूरी होनी चाहिए.

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं ने क्या कहा?

 भूख हड़ताल पर बैठे छात्र प्रेम ने कहा, “डॉक्टर हमें पानी पीने के लिए कह रहे हैं लेकिन हमें लगता है कि हम इस राज्य के लिए, इस देश के लिए अपना त्याग कर दें क्योंकि सरकार जाग नहीं रही है.” उन्होंने दो गुटों को लेकर आगे कहा, “हम लोग दो गुट में नहीं बंटे हुए हैं. 25 जुलाई को देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में बापू वाटिका से इस आंदोलन की शुरूआत हुई है.

वहीं उन्होंने आगे कहा, “बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से बात नहीं होगी बल्कि उनके मंत्रियों से बात होगी. मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप खुद इस आंदोलन को लंबा खींचना चाहते हैं. हमने पहले स्पष्ट किया है कि हम लोग मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करना चाहते हैं. इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग हो, सभी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बात करना चाहते हैं, बंद कमरे में नहीं बल्कि खुले मैदान में बात करना चाहते हैं.”

सरकार से बात करने वाला गुट क्या बोला?

इस बीच सरकार से मिलने वाले गुट के छात्र नेताओं बैठक के बाद मीडिया से बात की है. छात्र नेता रवीन्द्र पासवान ने कहा, “हमारे डेलीगेशन के जो 10 सदस्य हैं उनकी सरकार के प्रतिनिधियों की शुक्रवार को पहली वार्ता थी. वार्ता में हमारी जो भी प्रमुख मांग थी उन्हें एक-एक कर विस्तार से बताया. हमारी मांगों को मंत्रियों ने सुना और आश्वासन दिया है कि जितनी भी मांगे हैं इस पर विचार करेंगे.”

रवीन्द्र ने आगे बताया कि हम लोगों ने साफ कहा कि जब तक हमारी प्रमुख मांगें पूरी तरह से मानी नहीं जाती हैं तो तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. हमने साफ किया है कि जितना जल्दी हो सके सरकार हमारी मांगों को पूरा करे वरना हम छात्र पूरे जोश-उत्साह और ताकत के साथ अपनी मांगों पर अडिग हैं और जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं हम प्रदर्शन जारी रखेंगे.

वहीं छात्र नेता नीतू कुजुर ने कहा कि सरकार के लोग अपेक्षा नहीं किए थे. उनको लग रहा था कि ऐसे ही बच्चे बातचीत करने के लिए आ रहे होंगे. लेकिन हमारे बातचीत के तरीके से वे काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आप काफी तैयारी से आए हैं.”

नीतू ने बताया कि सरकार के डेलीगेशन ने कहा कि इसके लिए बदलाव होने चाहिए  और सुधार के लिए सरकार तत्पर है. सरकार हम लोगों को सपोर्ट करने के मूड में है. कुछ न कुछ बदलाव तो जरूर होगा इसकी सुनिश्चितता उन्होंने हमें दी है. 

10 अगस्त को विधानसभा घेराव

इस बीच छात्र नेता पीयूष कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को जो हमारा विधानसभा का घेराव है वह अभी भी है और हम विधानसभा का धेराव करेंगे. जब तक हमारी आखिरी मांग मान नहीं ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. विधानसभा का घेराव भी होगा और सरकार के साथ बातचीत चरणबद्ध तरीके से होती रहेगी. 

झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *